ताज़ा खबर
OtherPoliticsताज़ा खबरराज्य

मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी के बाद नारायण राणे गिरफ्तार

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने वाली विवादित टिप्पणी के बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राणे को रत्नागिरी जिले में पुलिस ने हिरासत में लिया है। राणे जन आशीर्वाद यात्रा के तहत कोंकण जिले के दौरे पर थे। राणे ने यहां की एक अदालत में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राणे को संगमेश्वर थाना ले जाया गया। उन्होंने उच्च रक्तचाप और ‘शुगर लेवल’ बढ़ने की शिकायत की।

राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कहा, ‘यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।’

राणे अपनी इस टिप्पणी के बाद विवादों में घिर गए और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने राज्य के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया है।


Share

Related posts

मौत की सजा पाए नेवी के 8 पूर्व अफसरों को राहत की उम्मीद, कतर कोर्ट ने स्वीकार की भारत की अर्जी

samacharprahari

2024 में पहले पांच महीने में ही घरेलू एयरलाइन्स ने 7030 उड़ानें रद्द कीं: सरकारी आंकड़े

Prem Chand

मुंबई आतंकी हमला: तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ी

samacharprahari

बैंक मैनेजर ने ही चुरा लिया डेटा, 12.51 करोड़ की ठगी के मामले में 4 गिरफ्तार

samacharprahari

एलएसी पर तनाव बरकरार

samacharprahari

पिछले सात वर्षों में मुंबई में 3945 इमारतें गिरी, 300 लोगों की मौत और 1146 घायल

Prem Chand