ताज़ा खबर
PoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारतराज्य

कतर में 8 भारतीयों की मौत की सजा के खिलाफ भारत ने दाखिल की अपील

Share

-काउंसिलर एक्सिस मिला, विदेश मंत्री ने की मुलाकात

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। कतर में भारत के आठ पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाए जाने के मामले में भारत सरकार एक्शन में आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी दी है कि इस सवंदेनशील मामले में भारत की ओर से अपील फाइल की गई है। हम सभी लीगल स्टेप पर विचार कर रहे हैं। कतर के अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क रखा जा रहा है। बता दें कि कतर की अल-दहरा कंपनी के आठ कर्मचारियों को 26 अक्टूबर को मौत की सजा सुनाई गई थी।

विदेश मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि जजमेंट गोपनीय है। ये लीगल टीम के साथ साझा की गई है। भारत ने अपील दाखिल कर दी है और कतर के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। विदेश मंत्री ने भी उनके साथ मुलाकात की थी। 7 नवंबर को काउंसिलर एक्सिस मिला और हम उन आठ भारतीयों से मिले हैं। ये मामला बहुत ही संवेदनशील है उस इस पर ज्यादा कयास न लगाए जाएं।

दरअसल, कतर की अदालत ने जिन आठ भारतीयों को मौत की सजा सुनाई है, वे सभी भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं। यह सभी अगस्त 2022 से ही कतर की जेल में बंद हैं। हालांकि, उनका क्या गुनाह है, अब तक तक यह पता नहीं चल पाया है। आरोपों को कतर के अधिकारियों ने सार्वजनिक नहीं किया है।

 


Share

Related posts

यमन के विद्रोहियों ने अमीरात के जहाज पर कब्जा किया

samacharprahari

देश में बेगारी की नई फौज खड़ी हो रही है

samacharprahari

पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस को भेजा समन

Prem Chand

खाद्य तेलों पर स्टॉक लिमिट नहीं लगाएगी महाराष्ट्र सरकार

samacharprahari

मुख्यमंत्री योगी बस कानून बना रहे, कानून-व्यवस्था नहीं सम्भाल पा रहे : सपा

samacharprahari

सपकाल ने कहा-‘विकास’ के रास्ते घोटालों का सफर! 

samacharprahari