Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबर

मुंबई के स्कूल में लगी भयानक आग, सुनाई दी विस्फोट की आवाज

Share

-वीडियो में दिखे धुएं और धमाके का दृश्य, लेवल-1 की आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। मुंबई महानगर पालिका के एक स्कूल में सोमवार की सुबह 9.20 बजे अचानक आग लग गई। परेल इलाके में मिंट कॉलोनी के पास स्थित बीएमसी के साईं बाबा स्कूल में शॉर्ट सर्किट से भयानक आग लगने की खबर सामने आई है। ग्राउंड फ्लोर के स्टोर रूम में आग लगने के बाद धमाके की भी आवाज सुनाई दी।

इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। मनपा के अनुसार, स्कूल के स्टोर रूम में रखे मैट्रेस, सिलिंडर और अन्य सामान की वजह से आग तेजी से फैल गई थी। यह आग लेवल-1 की है। बिजली के वायरिंग में आग लगने की बात बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ ही एम्बुलेंस और वार्ड कर्मचारी पहुंचे हैं। फिलहाल किसी के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं हुई है।


Share

Related posts

बगदाद में सैन्य ठिकाने पर रॉकेट हमला

samacharprahari

इजाजत दें, तुरंत साबित हो जाएगा भ्रष्ट है जूडिशरी : सोली सोराबजी

samacharprahari

विजय माल्या ने कहा, ‘मैं भगोड़ा हूं, लेकिन चोर नहीं’

samacharprahari

Leave a Comment