ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरराज्य

हैंडलर्स करते थे IED बनाने के लिए कोडवर्ड्स का इस्तेमाल

Share

पुणे ISIS केस में नया खुलासा, हैंडलर्स करते थे सिरका, गुलाब जल जैसे कोडवर्ड का इस्तेमाल
–NIA ने दायर की चार्जशीट

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए (एनआईए) ने पुणे-आईएसआईएस मॉड्यूल केस में चार्जशीट दायर कर दी है। एनआईए की चार्जशीट में कहा गया है कि आरोपी सिरका और गुलाब जल जैसे कोडवर्ड का इस्तेमाल करते थे। इन आरोपियों को आईईडी बम बनाने के लिए मोहम्मद नामक एक हैंडलर से ट्रेनिंग दी जा रही थी।

महाराष्ट्र के आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चार्जशीट में एनआईए ने कहा कि सभी आरोपी तकनीकी रूप से सक्षम थे। खासकर भिवंडी का 44 वर्षीय आरोपी जुल्फिकार अली एक मल्टी नेशनल आईटी कंपनी में सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर था। वह लगभग 31 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर जॉब कर रहा था।

 

एनआईए के चार्जशीट में यह भी कहा गया कि एक वांछित आरोपी, पुणे का शाहनवाज शैफुज्जमा (30 वर्ष) भी है। वह एक माइनिंग इंजीनियर है और विस्फोटकों के बारे में तकनीकी जानकारी से अच्छी तरह वाकिफ है। 

इसके अलावा, कदीर पठान (35 वर्ष) पुणे में एक ग्राफिक्स डिजाइनर के रूप में काम कर रहा था। उसने पुणे में अपनी वास्तविक पहचान छुपाने के लिए इमरान खान (22 वर्ष) और यूनुस साकी (27 वर्ष) को ग्राफिक डिजाइनिंग की ट्रेनिंग दी थी।

सल्फ्यूरिक एसिड के लिए सिरका, एसीटोन के लिए गुलाब जल और हाइड्रोजन परॉक्साइड के लिए शरबत जैसे कोडवर्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था। एक गवाह ने एनआईए को बताया कि अप्रैल या मई 2022 में वह आकिफ के साथ पुणे गया था। तब वहां आकिफ दो गिलास लेकर आया, जिसे उसने ‘शरबत’ बताया। कुछ समय बाद आकिफ ने कहा कि बोतलों में महत्वपूर्ण रसायन हैं, जिन्हें पुणे के कोंढवा में मेहमानों को सौंपा जाना है।

 

चार्जशीट में कहा गया है कि जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी कदीर पठान, इमरान खान, साकी काजी (28 वर्ष), जुल्फिकार अली (44 वर्ष), शमिल नाचन (32 वर्ष), आकिफ नाचन (44 वर्ष), यूनुस साकी और चार अन्य वांछित संदिग्ध गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे थे।


Share

Related posts

सीबीआई ने देशमुख मामले में जांच अधिकारी की रिपोर्ट रद्द की : कांग्रेस

samacharprahari

लद्दाख सीमा पर हिंसक झड़प, 20 जवान शहीद

samacharprahari

आयुष मंत्रालय ने पतंजलि की कोरोना दवा पर लगाई रोक

samacharprahari

फर्जी फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले छह गिरफ्तार

Prem Chand

शक्तिपीठ महामार्ग को कैबिनेट मंजूरी, राजू शेट्टी ने आंदोलन की चेतावनी दी

Prem Chand

स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण मामले पर सुप्रीम कोर्ट 17 जनवरी को सुनवाई करेगी

samacharprahari