Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

सीबीआई ने देशमुख मामले में जांच अधिकारी की रिपोर्ट रद्द की : कांग्रेस

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि सीबीआई के जांच अधिकारी ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली करने के आरोपों में उनकी कोई भूमिका नहीं पाई। इसके बाद उन्होंने जांच बंद कर दी थी, लेकिन केंद्रीय एजेंसी ने एक ‘साजिश’ के तहत रिपोर्ट ‘रद्द’ कर दी। देशमुख पर यह आरोप मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने लगाए हैं।
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि जांच अधिकारी की रिपोर्ट को ‘रद्द करने’ की सीबीआई की साजिश का खुलासा करने के लिए उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच कराने की मांग की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ‘इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।’

कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसके कहने पर सीबीआई ने जांच अधिकारी की रिपोर्ट को रद्द करके अपना रुख बदला? इसकी जांच होनी चाहिए। उच्च न्यायालय ने देशमुख के खिलाफ केवल प्रारंभिक जांच के लिए कहा था, लेकिन उच्च न्यायालय को गुमराह करते हुए प्राथमिकी दर्ज करना सीबीआई का एक बड़ा अपराध है।

बता दें कि 24 अप्रैल 2021 को भ्रष्टाचार और कदाचार के आरोपों में पूर्व गृह मंत्री देशमुख तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सीबीआई ने उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए प्रारंभिक जांच की और प्राथमिकी दर्ज की।
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने कुछ पुलिस अधिकारियों से मुंबई में बार तथा रेस्टोरेंट संचालकों से हर महीने 100 करोड़ रुपये एकत्रित करने के लिए कहा था। हालांकि देशमुख ने प्रारंभिक जांच के बाद अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था, लेकिन आरोपों से इनकार किया था।


Share

Related posts

आसमान में दिखाई दी रौशनी की श्रंखला

Prem Chand

श्रीप्रकाश केडिया दोबारा ट्रस्टी बने

Amit Kumar

केंद्र को कोसना बंद करे आघाड़ी सरकार, विकास के काम करेः चंद्रकांत पाटिल

samacharprahari

Leave a Comment