ताज़ा खबर
Otherएजुकेशनक्राइम

पेपर लीक मामले में दो स्टूडेंट पर केस दर्ज

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। आजाद मैदान पुलिस ने पेपर लीक के आरोप में सिद्धार्थ कॉलेज के दो छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस केस में शिकायत एक सहायक प्रोफेसर ने की है।

सहायक प्रोफेसर ने पुलिस को बताया कि बीकॉम के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान जब उन्होंने एक छात्र को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए देखा, तब फोन की चेकिंग में उसी दिन का प्रश्न-पत्र और वॉट्सऐप में प्रश्नों के उत्तर मिले।
शिकायतकर्ता ने कहा कि परीक्षार्थी के फोन में मिले प्रश्न-पत्र पर वॉटरमार्क नंबर उसके परीक्षा केंद्र का नहीं, बल्कि दूसरे केंद्र का था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिस छात्र के मोबाइल में प्रश्न-पत्र और उत्तर मिले, उस छात्र के दोस्त ने सुबह 9.37 बजे ही वॉट्सऐप भेजा था। इसलिए दूसरे छात्र को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है।


Share

Related posts

जॉर्जिया चुनाव में हस्तक्षेप मामले में बुरे फंसे ट्रंप

samacharprahari

‘राजनीति का व्यापार’ करती है भाजपा: अखिलेश

samacharprahari

ऑनलाइन लर्निंग जारी रखेंगे छात्र : ब्रेनली

samacharprahari

एनएसई को-लोकेशन घोटाले में नया मामला दर्ज

samacharprahari

हेलीकॉप्टर की टेस्टिंग के दौरान युवक की मौत

samacharprahari

उच्च न्यायालय में मुकदमों का अंबार: 64 लाख से अधिक मामले लंबित, 23 प्रतिशत याचिकाएं एक दशक से भी ज्यादा पुरानी

samacharprahari