ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनक्राइमताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

11 राज्यों में 76 जगहों पर CBI की छापेमारी

Share

-ऑपरेशन चक्र-2 के तहत साइबर अपराधों पर कसा शिकंजा

डिजिटल न्यूज डेस्क, दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने साइबर अपराध के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी के पांच अलग-अलग मामले दर्ज करने के बाद ‘ऑपरेशन चक्र-2’ के तहत देशभर में 76 ठिकानों पर छापे मारे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इनमें से एक मामला क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी के जरिए भारतीय नागरिकों के 100 करोड़ रुपये गबन करने के रैकेट से संबंधित है।

खंगाली जा रही अपराथ की कुंडली
ऑपरेशन चक्र- 2 के दौरान एकत्र किए गए सबूतों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच एजेंसी अब आरोपी कंपनियों, शेल कंपनियों और पहचाने गए लोगों के अपराध की कुंडली को खंगाल रही है।

देशव्यापी ऑपरेशन
भारत में बढ़ रहे अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधों के गिरोह के खिलाफ सीबीआई ने देशव्यापी ‘ऑपरेशन चक्र-2’ चलाया है। सीबीआई ने साइबर अपराध में शामिल कंपनियों के यहां से लैपटॉप, हार्ड डिस्क सहित बड़ी संख्या में डिजिटल गैजेट्स जब्त किए हैं। यह ऑपरेशन प्राइवेट क्षेत्र के दिग्गज एजेंसियों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से चलाया गया।

चलाए जा रहे थे फर्जी कॉल सेंटर

ऑपरेशन चक्र-2 के तहत अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी के 2 बड़े घोटाले का पता चला है। आरोपियों ने एक ग्लोबल आईटी प्रमुख और एक ऑनलाइन प्रौद्योगिकी-संचालित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की मदद से देश भर में ठगी का यह जाल बिछाया था। पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नौ फर्जी कॉल सेंटर चला कर ठगी की जा रही थी। यह लोग विदेशी नागरिकों को अपना शिकार बनाते थे।

Share

Related posts

मेगा कैबिनेट विस्तार: 43 मंत्रियों ने ली शपथ, 12 ने दिया इस्तीफा

samacharprahari

चुनाव आयोग से न्याय मिलने की है उम्मीद: संजय राउत

Prem Chand

2030 तक दुनिया में एक अरब से अधिक लोग हो सकते हैं अत्यंत ग़रीब

samacharprahari

नेपाल के प्लेन क्रैश में पायलट समेत 22 की मौत 

Prem Chand

आईएएस के बेटे ने की युवती को कुचलने की कोशिश, अब जांच करेगी SIT

samacharprahari

योगी जी को चीन साथ ले जाएं पीएम मोदी, वो नाम बदलने के एक्‍सपर्ट, शायद वहां कुछ कर आएं- अखिलेश यादव

samacharprahari