ताज़ा खबर
PoliticsTop 10ताज़ा खबर

लोकसभा 2024 के लिए BJP की पहली लिस्ट में 195 नाम, कई नेता पुत्रों को भी मिली उम्मीदवारी

Share

नरेंद्र मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का भी ऐलान किया गया है। वह बनारस से ही चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी ने कई मौजूदा सांसदों के टिकट काट कर कांग्रेस व अन्य पार्टियों से आनेवाले लोगों को भी टिकट दिया है। भाई भतीजावाद का राग अलापने वाली बीजेपी ने कई नेता पुत्रों पर भी मेहरबानी दिखाई है।

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की जो पहली लिस्ट जारी की है, उसमें 28 महिला और 47 युवा उम्मीदवारों सहित अनुसूचित जाति (एससी) के 18, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से 52 नाम का ऐलान किया गया है। पार्टी ने सवर्णों को भी जमकर टिकट बांटे हैं।

उत्तर प्रदेश से ये रहे बीजेपी के उम्मीदवार
लखनऊ से राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी, कन्नौज से सुब्रत पाठक, जौनपुर से कृपा शंकर सिंह, मुज्ज़फ़रनगर से संजीव बालियान, गौतम बुद्ध नगर से महेंद्र शर्मा, मथुरा से हेमा मालिनी, आगरा से एसपीएस बघेल, फ़तेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर, खीरी से अजय मिश्रा टेनी, सीतापुर से राजेश वर्मा, हरदोई से जयप्रकाश रावत, उन्नाव से साक्षी महाराज, अकबरपुर से देवेंद्र भोले, झांसी से अनुराग शर्मा, हमीरपुर से पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, बाँदा से आरके पटेल, बाराबंकी से उपेन्द्र रावत और फ़ैज़ाबाद से लल्लू सिंह को टिकट दिया गया है।

इन दिग्गजों के नाम गायब

बीजेपी ने भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और दिल्ली के चार मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं दिया है। पहली लिस्ट में दिल्ली के सीनियर नेता हर्ष वर्धन, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी और परवेश वर्मा के नाम नहीं है, जबकि सांसद गौतम गंभीर और जयंत सिन्हा का नाम भी पहली सूची में नहीं है। मध्य प्रदेश के गुना से केपी सिंह यादव को भी टिकट नहीं दिया गया है।

 

इन नेता पुत्रों को बांटे टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 उम्मीदवारों की जो पहली सूची जारी की है, उसमें जहां कई मौजूदा सांसदों की ट‍िकट काटी गई है, तो वहीं कई कद्दावर नेताओं के बच्‍चों को भी ट‍िकट दिया गया है।
यूपी के पूर्व सीएम और पूर्व गवर्नर कल्‍याण स‍िंह के बेटे राजवीर सिंह को एटा से उम्मीदवारी दी गई है। इसके अलावा, झालावाड़-बारां से सांसद और राजस्‍थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे दुष्‍यंत स‍िंह को भी फ‍िर से ट‍िकट द‍िया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व न‍िजी सच‍िव और र‍िटायर्ड आईएएस अध‍िकारी नृपेंद्र म‍िश्रा के बेटे साकेत म‍िश्रा को भी यूपी की श्रावस्‍ती सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।
वहीं, नई दिल्ली सीट से वर्तमान सांसद और केंद्रीय व‍िदेश राज्‍य मंत्री मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर इस बार सुषमा स्‍वराज की बेटी बांसुरी स्‍वराज को द‍िया गया है।
नागौर की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा को भी बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा है। वह राजस्थान के बड़े नेता नाथूराम मिर्धा की पोती हैं। उन्‍होंने प‍िछले साल स‍ितंबर में ही कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी ज्वाइन की थी।

 


Share

Related posts

सिंगापुर में 3 भारतीय नकलचियों ने कटाई नाक

samacharprahari

100 रुपये के स्टैंप पर अब नहीं होगी खरीद-फरोख्त

samacharprahari

रूस और यूक्रेन के बीच टेंशन बढ़ी, अमेरिका ने फौज भेजा

samacharprahari

बागी पायलट से पद छीना, पार्टी से कई मंत्री बर्खास्त

samacharprahari

एटीएस ने सात किलोग्राम यूरेनियम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

Prem Chand

कांग्रेस ने महायुति सरकार पर लगाया जातिगत जनगणना में देरी का आरोप

Prem Chand