ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे पर सात गाड़ियां आपस में टकराई, मोदीनगर में भिड़े 20 वाहन

Share

उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप, धुंध में  टकराए कई वाहन, एक की मौत, कई घायल

डिजिटल न्यूज डेस्क, आगरा। उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप जारी है। कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली एक्सप्रेसवे पर दयानतपुर गांव के समीप सात वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद जेवर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रैफक जाम क्लीयर कराया।

बताया जा रहा है कि पुलिस थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दयानतपुर के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। स्थानीय पुलिस बल की मदद से यातायात सुचारू किया गया।

प्रयागराज में दो छात्रों की मौत

हंडिया कोतवाली इलाके के टोल प्लाजा के पास घने कोहरे की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों सोरांव के निवासी थे। बुधवार सुबह सात बजे यह घटना हुई। पुलिस ने पंचनामा करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस मृतकों का पता लगा रही है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 20 वाहन भिड़े

मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर क्षेत्र में गांव मुरादाबाद के समीप 20 से अधिक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। मेरठ की ओर जाते समय एक ट्रक पलट गया, जिसके बाद उसकी पीछे आने वाले अन्य वाहन टकरा गए। क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया। हादसे का कारण घना कोहरा माना जा रहा है।

 

अगरा में एक की मौत, कई घायल

आगरा में बुधवार को ही घने कोहरे की वजह से करीब एक दर्जन वाहन टकरा गए। यह हादसा ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के झरना नेशनल हाईवे पर हुआ। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Share

Related posts

पैक्ड फूड पर 5 फीसदी जीएसटी का विरोध, कैट ने सौंपा ज्ञापन

Aditya Kumar

कर्नाटक में राकेश टिकैत पर काली स्याही फेंकने वाला गिरफ्तार

Prem Chand

किराना और मेडिकल दुकानों पर भी मिलेगा पैन कार्ड

samacharprahari

वरवर राव को 25 सितंबर तक आत्मसमर्पण की जरूरत नहीं : अदालत

Amit Kumar

महाराष्ट्र आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26: ₹51 लाख करोड़ के पार पहुंची राज्य की अर्थव्यवस्था, 7.9% विकास दर का अनुमान

samacharprahari

प्रधानमंत्री मोदी की विवादित टिप्पणी, कांग्रेस ने दिया तीखा जवाब

Prem Chand