ताज़ा खबर
Otherबिज़नेस

हनीवेल 10 ऑक्सीजन संयंत्र लगाएगा, महाराष्ट्र में लगेंगे 4 संयंत्र

Share

मुंबई। हनीवेल होमटाउन सॉल्‍यूशंस इंडिया फाउंडेशन (एचएचएसआईएफ) ने भारत के सरकारी अस्‍पतालों में 600 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) क्षमता के 10 ऑक्‍सीजन उत्‍पादक संयंत्र स्‍थापित करने की घोषणा की है। महाराष्‍ट्र के पुणे, रत्‍नागिरि और सोलापुर जिलों में भी चार संयंत्र लगाये जाएंगे।

हनीवेल के प्रेसिडेंट आशीष गायकवाड ने कहा कि कोरोना मरीजों को समय पर पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति करना एक आवश्यक चिकित्सा सहायता है। अमेरिकेयर्स के प्रबंध निदेशक श्रीपद देसाई ने कहा कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा और उत्तराखंड के जिलों में कंपनी की देखरेख में 600 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) के 10 ऑक्सीजन संयंत्र लगाए जाएंगे। 150 से अधिक आईसीयू बेड्स वाले अस्पताल की जरूरतों को पूरा करने के लिए यह संयंत्र पर्याप्त हैं।


Share

Related posts

लोगों के पास पड़े हैं 6,691 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 के पुराने नोटः आरबीआई

Prem Chand

क्रूड ऑइल में 33 डॉलर की कमी, नहीं रुक रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

Prem Chand

रखवालों ने ही कांग्रेस की जमीन लूट ली : पटोले

samacharprahari

यूपी में रोडवेज बसों का सफर मंहगा हुआ

Amit Kumar

नक्सलियों के 40 संगठनों के नामों का खुलासा किया जाए: योगेंद्र यादव

Prem Chand

कारोबारी से जबरन वसूली के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

samacharprahari