ताज़ा खबर
Other

क्रूड ऑइल में 33 डॉलर की कमी, नहीं रुक रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

Share

मुंबई, 6 अप्रैल 2022 । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑइल की कीमतें, यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद लगभग 140 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं, लेकिन इसके बाद इनकी कीमतें 33-35 डॉलर तक घटकर 107 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई हैं। हालांकि केंद्र सरकार और तेल कंपनियां इसका फायदा नहीं दे रही हैं। भारत में ईंधन की कीमतों में वृद्धि लगातार जारी है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पिछले 16 दिन में कुल दस रुपये प्रति लीटर या 10.5 फीसदी से अधिक की वृद्धि की जा चुकी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब साढ़े चार महीने तक स्थिर रही थीं। इसके बाद 22 मार्च को कीमतों का बढ़ना शुरू हुआ और तब से कीमतों में 14वीं बार वृद्धि की गई है।


Share

Related posts

डिप्टी CM डीके शिवकुमार पर दर्ज CBI केस, रद्द कराना चाहती है कांग्रेस

samacharprahari

भारतीय प्रोफेशनल्स को बड़ी राहत, मिलेगा वर्क ऑथराइजेशन परमिट

Vinay

तेल को बार-बार गरम करने से हो सकता है कैंसर, हृदय रोग जैसी बीमारियां

Prem Chand

सूडान में तख्तापलट की कोशिश, प्रधानमंत्री गिरफ्तार

samacharprahari

संपादकीय: बंगाल का नया कैनवास और हठधर्मिता का ढहता महल

samacharprahari

महाराष्ट्र की 12 विधानसभा सीटें चाहती है सपा: अखिलेश

Prem Chand