ताज़ा खबर
Other

स्कॉर्पीन परियोजना के तहत छठी पनडुब्बी वागशीर 20 अप्रैल को लॉन्च की जाएगी

Share

 मुंबई, 15 अप्रैल 2022 । मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड यहां 20 अप्रैल को पी75 स्कॉर्पीन परियोजना के तहत छठी पनडुब्बी ‘वागशीर’ लॉन्च करेगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। परियोजना-75 की पांचवीं पनडुब्बी ‘वागीर’ का समुद्री परीक्षण फरवरी 2022 में शुरू हुआ था। रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के एक अधिकारी ने कहा, “छठी पनडुब्बी 20 अप्रैल को लॉन्च की जाएगी।” एमडीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक वाइस एडमिरल (सेवानिवृत्त) नारायण प्रसाद ने कहा कि वर्तमान में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के पास 46,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर बुक हैं जिसमें अनिवार्य रूप से छह पनडुब्बी परियोजनाएं, परियोजना 15 ब्रावो विध्वंसक और परियोजना 17 अल्फा स्टील्थ फ्रिगेट शामिल हैं। उन्होंने कहा, “हमने चार पनडुब्बियां, एक विध्वंसक दिया है। ये कार्यक्रम अगले तीन-चार वर्षों तक विस्तारित होने जा रहे हैं।” प्रसाद ने कहा “हम इस साल अप्रैल और मई में तीन प्लेटफॉर्म – एक पनडुब्बी, एक प्रोजेक्ट 15 ब्रावो विध्वंसक और एक स्टील्थ फ्रिगेट लॉन्च करने की कोशिश कर रहे हैं। साल के अंत में हम एक पनडुब्बी, एक 15 ब्रावो विध्वंसक देने की कोशिश कर रहे हैं, और हम एक 17 अल्फा फ्रिगेट लॉन्च करने जा रहे हैं।” ‘वागशीर’ पी75 स्कॉर्पीन परियोजना की अंतिम पनडुब्बी है। इस श्रेणी की आईएनएस कलवरी, आईएनएस खंडेरी, आईएनएस करंज और आईएनएस वेला पहले ही नौसेना के बेड़े में शामिल हो चुकी हैं जबकि ‘वागीर’ का समुद्री परीक्षण चल रहा है।


Share

Related posts

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव: ट्रंप का ईरान को कड़ा संदेश, युद्ध का खतरा मंडरा रहा है

samacharprahari

चार अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स के कैप्सूल से 200 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे

Prem Chand

ब्लड चढ़ाने के बाद 14 बच्चों को हुआ हेपेटाइटिस और HIV

samacharprahari

अफगानिस्तान में भीषण कार बम विस्फोट, 13 लोगों की मौत, 120 घायल

Girish Chandra

जल, जंगल, जमीन खाली करो, ‘प्रगति’ आएगी!

samacharprahari

सनटेक रियल्टी की रेटिंग बढ़ी

samacharprahari