ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

‘सुपारी देने वाले लोगों में धर्माचार्य के गुण नहीं होते…!’

Share

-पीठाधीश्वर परमहंस पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पलटवार

डिजिटल न्यूज डेस्क, बहराइच। समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘किसी को गोली मारने की सुपारी देने वाले लोगों में धर्माचार्य के गुण नहीं होते, धर्माचार्य किसी की गर्दन, जीभ, काटने वाले की सुपारी नहीं देते न ही तलवार खरीद कर हवा में लहराते हैं। अपने को पीठाधीश्वर बताने वाले लोग साधू भेष में नर पिशाच, आतंकवादी और अपराधी हैं।’

गौरतलब है कि जगतगुरु परमहंस आचार्य ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को जो गोली मारेगा, उसको 25 करोड़ का इनाम दूंगा। पैसे उसके घर भिजवा दूंगा और उसकी विधि सहायता भी करूंगा, क्योंकि इसने सभी हदें पार कर दी हैं। अब इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद भी अगर इसको किसी ने गोली नहीं मारी तो जरूरत पड़ने पर मैं स्वयं गोली मारूंगा।
दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य बहराइच पहुंचे थे। उन्होंने पीठाधीश्वर परमहंस दास द्वारा उन्हें (स्वामी प्रसाद मौर्य) को गोली मारने के बयान पर पलटवार किया। वह श्रावस्ती में आयोजित बौद्ध कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि योगी राज जंगल राज है। यह सब देखने और सुनने के बाद भी पुलिस गूंगी-बाहरी बनी हुई है, जबकि ऐसी घटना करने वालों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद ऐसे लोग पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, क्योंकि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है।

 


Share

Related posts

बाटला हाउस एनकाउंटर के दोषी आरिज की सजा बरकरार

Prem Chand

केंद्र के कृषि कानूनों के जवाब में महाराष्ट्र में तीन विधेयक पेश

samacharprahari

…तो सीबीआई को ट्रांसफर करूंगी केस; कोलकाता कांड पर बोलीं ममता

samacharprahari

योगी के मंत्री पर लगाया था पैसे लेने का आरोप, अब आरोपियों की मददगार जैनब फातिमा का मकान कुर्क

samacharprahari

प.रे. के 19 रेल सुरक्षा कर्मी सम्मानित

Prem Chand

     ‘फिजूलखर्ची’ का आरोप लगाने वाले खुद ही ब्रांडिंग के मद में डूबे, प्रचार पर रोज़ाना 2.32 करोड़ और विदेश उड़ानों पर 550 करोड़ स्वाहा

samacharprahari