ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्यलाइफस्टाइलविज्ञापन

शिवसेना में बगावत का मामला, पांच जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

Share

मुंबई-नई दिल्ली। शिवसेना पर कब्जे को लेकर उद्धव ठाकरे गुट और शिंदे समूह के बीच जारी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पिछले महीने से लगातार टाली जा रही है। इस मामले को अब पांच जजों की संविधान पीठ के पास भेज दिया गया है। 25 अगस्त को इस मामले की अगली सुनवाई होगी।

बता दें कि 40 विधायकों के साथ बगावत करते हुए एकनाथ शिंदे ने अलग गुट बनाकर भाजपा के साथ गठबंधन में खुद की सरकार बनाई और मुख्यमंत्री बने। अब तक इस मामले में 8 अगस्त, 12 अगस्त, 22 अगस्त और 23 अगस्त तक के लिए सुनवाई टाल दी गई थी।

असली शिवसेना पर अधिकार जताने के लिए दायर विभिन्न याचिकाओं पर मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमन्ना की पीठ के समक्ष सुनवाई हो रही है। उन्होंने इस मामले को 5 जजों की संविधान पीठ के पास भेज दिया है।
शिवसेना के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई और सुनील प्रभु ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को चुनौती दी है। शिवसेना ने बागी विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने की अनुमति देने के राज्यपाल के फैसले पर भी सवाल उठाया है।


Share

Related posts

अशोक जैन ‘विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय संबंध शांति पुरस्कार’ से सम्मानित

samacharprahari

महिलाओं की कम हिस्सेदारी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बार काउंसिलों में 30 फीसदी सीटें अनिवार्य

samacharprahari

पॉर्न मूवी रैकेट केस में सूरत से एक और गिरफ्तारी

Prem Chand

सीरिया: अरब गैस पाइपलाइन में धमाके से पूरे देश में ब्लैकआउट, आतंकी हमले की आशंका

samacharprahari

सुशांत राजपूत सुसाइड: पूर्व बिजनेस मैनेजर मोदी को ईडी का समन

samacharprahari

नीता अंबानी ने किया जियो वर्ल्ड सेंटर का उद्घाटन

samacharprahari