ताज़ा खबर
Other

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नवनीत राणा के घर में घुसने की कोशिश की

Share

मुंबई, 23 अप्रैल 2022। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह बेरिकेड्स तोड़कर महाराष्ट्र के विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी सांसद नवनीत राणा के खार इलाके में स्थित आवासीय परिसर में घुसने की कोशिश की, जिन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का फैसला किया था।

पुलिस ने बताया कि ” शनिवार की सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट पर नाराज शिवसेना समर्थकों ने उपनगरीय खार में स्थित राणा के अपार्टमेंट से लगभग 50 मीटर की दूरी पर लगाए गए अवरोधकों को तोड़ दिया। उन्होंने अपार्टमेंट परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की। शिवसेना समर्थकों ने ठाकरे के समर्थन में नारे लगाते हुए दंपति को घर से बाहर निकलने की चुनौती दी। शिवसेना समर्थक ने कहा, ”हमने राणा दंपत्ति की चुनौती स्वीकार कर ली है। उन्हें आने दो, हम उनका स्वागत करने और उन्हें ”प्रसाद” देने के लिए तैयार हैं।” पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना सांसद अनिल देसाई ने कहा कि ‘‘मातोश्री” शिवसैनिकों का मंदिर है और हिंदुत्व शिवसेना के खून में है, कोई हमें हिंदुत्व न सिखाए।


Share

Related posts

भीमा कोरेगांव मामला: प्रोफेसर हनी बाबू की रिमांड 21 अगस्त तक बढायी गई

samacharprahari

व्यापम घोटाले का खुलासा करने से पहले डॉ आनंद राय गिरफ्तार

Prem Chand

मालेगांव विस्फोट: सभी आरोपी तीन दिसंबर को अदालत में उपस्थित होंगे

samacharprahari

जियो इम्पैक्ट: 4 साल में 40 करोड़ ग्राहक जुड़े

samacharprahari

‘वक्फ संपत्तियां खत्म करना चाहती है सरकार’ -ओवैसी

Prem Chand

सुप्रीम कोर्ट ने दिया ‘सबका साथ सबका विकास’ का नारा और पीएम की तस्वीर को हटाने का निर्देश

Amit Kumar