ताज़ा खबर
Other

‘वक्फ संपत्तियां खत्म करना चाहती है सरकार’ -ओवैसी

Share

मुजफ्फरनगर, 18 नवंबर 2024। ऑल इंडिया मजलिस एत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन बिल को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से भाजपा सरकार वक्फ संपत्तियों को खत्म करना चाहती है। उन्होंने भाजपा और सपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया है।

बता दें कि मीरापुर विधानसभा सीट से AIMIM प्रत्याशी अरशद राना चुनावी मैदान में हैं। अरशद राना के समर्थन में ककरौली में सोमवार को ओवैसी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान ओवैसी ने भाजपा से लेकर सपा जमकर हमला बोला। उन्होंने वक्फ बोर्ड के लिए संधोधित नियमों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संशोधित बिल लागू होने पर वक्फ संपत्तियों के मालिक मोदी होंगे और नायब डीएम बनेंगे।

गाजा के हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गाजा में 70 साल से फिलीस्तीन लड़ रहा है, लाखों लोग मर चुके हैं, मगर मुकाबला कर रहे हैं। हमें भी अधिकारों के लिए लड़ते रहना है।


Share

Related posts

इजराइल ने चार फलस्तीनियों को मुठभेड़ में मार गिराया

Vinay

तेलंगाना में CBI जांच पर रोक, नहीं कर पाएगी जांच

Girish Chandra

“नशे में टली सरकार: बोतल में बंद भारत की अर्थव्यवस्था!”

samacharprahari

पुणे में शिवसेना नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

Prem Chand

ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का मुनाफा बढ़ा

Prem Chand

प्रोजेक्ट चीताः कूनो नेशनल पार्क में एक और चीता की मौत

samacharprahari