ताज़ा खबर
Otherएजुकेशनराज्य

विद्यार्थियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने की मांग

Share

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना ने सामान्य परिवारों से आने वाले ठाणे मनपा के छात्रों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराने की मांग मनपा प्रशासन से की है। छात्रों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने की मांग की गई है। गरीब अभिभावकों को  बच्चों की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर किसी भी वित्तीय समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। महानगर पालिका प्रशासन ने भी इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

ठाणे महानगर पालिका के शिक्षा विभाग ने कुछ साल पहले कक्षा एक से दसवीं तक के छात्रों के लिए दुर्घटना बीमा योजना शुुरू की थी। मनपा के किसी भी छात्र की आकस्मिक मृत्यु या स्थायी विकलांगता के मामले में चिकित्सा खर्च का लाभ दिया जाना था। राष्ट्रीय बीमा कंपनी की ओर से 38 रुपये प्रतिवर्ष की लागत से कुल 37,041 छात्रों का दुर्घटना बीमा पॉलिसी निकाली गई थी।

हालांकि आरोप लगाया जा रहा है कि साल 2017 के बाद से किसी भी छात्र को इस योजना का लाभ नहीं मिला है। योजना जमीनी स्तर पर छात्रों और उनके अभिभावकों तक नहीं पहुंची है। महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के नगर सचिव सचिन सरोदे ने मांग की है कि छात्रों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाए। मनविसे ठाणे जिलाध्यक्ष संदीप पचांगे ने शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश जानकर और उपायुक्त शिक्षा मनीष जोशी से मुलाकात की है।


Share

Related posts

17 राज्यों को जारी किया गया 9871 करोड़ का राजस्व घाटा अनुदान

samacharprahari

नहीं बढ़ाई गई भविष्य निधि पर ब्याज दर !

samacharprahari

तोड़ू कार्रवाई से राज्य सरकार का कोई संबंध नहीं: पवार

samacharprahari

एक दिन में साढ़े 28 हजार कोरोना के नये मामले, अब तक साढ़े आठ लाख मामले दर्ज

Prem Chand

सेक्स रैकेट की दो महिलाएं अरेस्ट

samacharprahari

डेटा चोरी से कंपनियों को औसतन 14 करोड़ का नुकसान: आईबीएम

samacharprahari