ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

वसूली केस : महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री देशमुख को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Share

अदालत ने ईडी की याचिका खारिज की

प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को अनिल देशमुख की मेडिकल जांच कराई

समाचार प्रहरी नेटवर्क, मुंबई। मुंबई की एक विशेष अवकाशकालीन अदालत ने शनिवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को धनशोधन मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व गृह मंत्री देशमुख की नौ दिन की हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया था। लेकिन अदालत ने ईडी की याचिका खारिज कर दी और देशमुख को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ईडी ने सोमवार देर रात 12 घंटे की पूछताछ के बाद देशमुख को गिरफ्तार किया था। अदालत ने मंगलवार को उन्हें 6 नवंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। ईडी की हिरासत अवधि खत्म होने के बाद देशमुख को विशेष अदालत के सामने पेश किया गया था।

बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। सिंह ने कहा था कि देशमुख ने कुछ पुलिस अधिकारियों को मुंबई के होटल, बार और रेस्तरां चालकों से हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया था। इन आरोपों के बाद देशमुख को गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।


Share

Related posts

2047 तक मुंबई की अर्थव्यवस्था 1.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर पर फोकस

Prem Chand

पहले बैन, फिर उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल

samacharprahari

सरकार ने रक्षा डील में ऑफसेट क्लॉज ख़त्म किया

samacharprahari

महाराष्ट्र में बीजेपी की ‘अप्रत्याशित’ जीत, जाल में उलझे पवार-शिंदे

Prem Chand

राहत में भेदभाव वाली राजनीति न करे केंद्र सरकार

samacharprahari

समाज और व्यक्तिगत अधिकारों के बीच संतुलन जरूरीः अदालत

samacharprahari