ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरमूवीलाइफस्टाइल

पहले बैन, फिर उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल

Share

पहले बैन, फिर उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल

समचार प्रहरी। सुशांत सिंह की आत्महत्या के बाद नेपोटिज्म को लेकर खूब चर्चा चल रही है। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने नेपोटिज्म पर एक बार फिर से बोल्ड बयान दिया है। इस बार उन्होंने एक मैगजीन की एडिटर पर आरोप लगाए हैं।

मशहूर कॉस्टयूम स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदाजानिया का नाम लेते हुए कंगना ने बताया कि कैसे उन्होंने कंगना को बैन कर दिया और इसके बावजूद प्रचार प्रसार के लिए उनकी ही तस्वीरों का इस्तेमाल किया है।

कंगना ने ट्वीट कर उस मैगजीन की डायरेक्टर पर आरोप लगाया कि करण जौहर की करीबी हैं इसीलिए वोग मैगजीन से मुझे (कंगना) को बैन करवा दिया। कंगना रनौत की टीम ने ट्विटर पर लिखा, वोग ने कंगना को बैन कर दिया था।

कंगना ने 5 साल पहले इस मैगजीन के साथ काम किया था। बैन करने की वजह अनीता अदाजानिया हैं। जो कि इस मैगजीन की स्टाइल एडिटल और फैशन डायरेक्टर हैं। वह करण जौहर की करीबी हैं। इन सबके बावजूद इन्होंने पैसा कमाने के लिए मेरी तस्वीरों का इस्तेमाल किया।

इसके अलावा कंगना ने एक बयान में बताया कि कैसे मैगजीन ने उन्हें ये कहकर कवर पर जगह नहीं दी थी कि वह ऐ लिस्टर एक्टर नहीं हैं। अनीता श्रॉफ अदाजानिया पर कंगना ने आरोप लगाते हुए कहा कि करण जौहर के करीबी होने के चलते उन्होंने मुझे बैन किया। इन सबके बावजूद वोग मेरी तस्वीरों को प्रचार के लिए यूज करता है।

बता दें हाल में ही वोग मैगजीन ने कंगना से जुड़ी एक स्टोरी की थी। इसे शेयर करते हुए कंगना की टीम ने यह नया बयान दिया है। कंगना ने बताया कि फिल्म क्वीन के बाद वोग के साथ उनके साथ कवर शूट के लिए संपर्क किया गया, लेकिन जब उन्होंने अनीता श्रॉफ अदाजानिया से स्टाइल के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया था। यह उनके लिए बेहद चौंकाने वाला था।

Oकंगना ने कहा कि ‘ जब उनकी फिल्म फैशन साल 2008 में में रिली हुई थी, उस दौरान वोग ने प्रियंका चोपड़ा के साथ कवर फोटोशूट किया। लेकिन मुझे ये कहकर मना कर दिया था कि मैं ऐ-लिस्ट एक्ट्रेस नहीं हूं। साल 2014 में वोग ने एक कवर के लिए मुझसे दोबारा संपर्क किया, लेकिन उस दौरान भी अनीता ने मुझे स्टाइल करने से मना कर दिया था।


Share

Related posts

मिसाइल मिस फायरिंग केस में तीन अधिकारी बर्खास्त

Prem Chand

भड़काऊ भाषणों पर ‘सिलेक्टिव न्याय’: कब रुकेगा दोहरापन?

samacharprahari

अर्थव्यवस्था रिवर्स गियर में, जीडीपी में 9.5 फीसदी की होगी गिरावट

samacharprahari

रेलवे ने तत्काल, प्रीमियम तत्काल टिकटों से कमाए 500 करोड़ रुपये

samacharprahari

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोचर दंपति को दी जमानत

Prem Chand

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा फैसला – लाखों स्टूडेंट्स को राहत!

Prem Chand