ताज़ा खबर
OtherTop 10राज्य

लॉक डाउन में रेव पार्टी करने पर 11 विदेशी गिरफ्तार

Share

भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद, 50 से ज्यादा लोग शामिल

ग्रेटर नोएडा। नोएडा में पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान रेव पार्टी आयोजित करने पर 11 विदेशियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, इस पार्टी में 50 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे, लेकिन पुलिस छापे से पहले ही बाकी के आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही छापा मारा और सभी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कोरोना वायरस नियमों का उल्लंघन कर रेव पार्टी करने के आरोप में इन विदेशी नागरिकों को हिरासत में ले लिया है। इन विदेशी युवक-युवतियों के पास से भारी संख्या में शराब बरमाद की गई है। दरअसल, सूरजपुर कोतवाली को शनिवार देर रात सूचना मिली की पैरामाउंट गोल्फ फारेस्ट हाउसिंग के पास UPSIDC के एक प्लॉट में यह पार्टी आयोजित की जा रही है। इस सूचना के बाद पुलिस ने वहां छापा मारा। हिरासत में लिए गए विदेशी मूल के युवकों और युवतियों पर आईपीएस की धारा 188, 269, 270 और आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्रवाई की गई है।
डीसीपी सेंट्रल हरीश चंद्र ने बताया, “11 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है जो कि अफ्रीकी मूल के हैं जिसमें 7 पुरुष और 4 युवतियां हैं। मौके से भारी मात्रा में बीयर और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।”

 


Share

Related posts

त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस में हथियारों का जखीरा पकड़ा गया

samacharprahari

सैट से फ्यूचर को राहत, जमा करने होंगे 11 करोड़

samacharprahari

महाराष्ट्र में मॉनसून के कहर से 113 लोगों की मौत

samacharprahari

श्रीनगर में आतंकी हमला, ट्रैफिक कर्मी की हालत गंभीर

Prem Chand

कुवैत में आग लगने से एक भारतीय परिवार के चार लोगों की मौत

Prem Chand

वीरगाथा के पीछे छिपी विफलता की कहानियां

samacharprahari