ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरभारतराज्य

लैंड फॉर जॉब घोटाले में लालू परिवार को राहत

Share

-लालू-तेजस्वी, राबड़ी देवी समेत 6 आरोपियों को मिली जमानत

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। लैंड फॉर जॉब मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को नियमित जमानत दे दी है। लालू, राबड़ी समेत लैंड फॉर जॉब केस के 6 आरोपियों ने जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट ने 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर सबको जमानत दी है। अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी।
बता दें कि जमीन के बदले नौकरी देने का कथित घोटाला साल यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल से जुड़ा हुआ है। उस समय लालू यादव रेल मंत्री थे। नौकरी के बदले जमीन मामले को लेकर दायर सीबीआई की पहली चार्जशीट में तेजस्वी का नाम नहीं था।

सीबीआई ने 3 जुलाई को नई चार्जशीट दायर की थी, जिसमें तेजस्वी यादव को भी आरोपी बनाया था। सीबीआई ने दूसरी चार्जशीट में जब तेजस्वी को आरोपी बनाया, तो कोर्ट ने उनको नोटिस जारी किया था। इस मामले में बुधवार को कुल 17 आरोपियों को पेश होना था। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने पिछले महीने उन्हें समन कर 4 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा था।


Share

Related posts

बीपीसीएल ने योग उत्सव 2022 मनाया

samacharprahari

मध्य प्रदेश चुनावः बीजेपी की तीसरी लिस्ट में होगा सिंधिया का नाम!

samacharprahari

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला 3000 करोड़ दान, 1500 करोड़ खर्च

samacharprahari

यस बैंक प्रकरण: राणा कपूर की बेटी को मिली जमानत

samacharprahari

गलती से दानपात्र में गिरा आईफोन, पुजारियों का लौटाने से इनकार

Prem Chand

यूपी सचिवालय बना भ्रष्टाचार का अड्डा

samacharprahari