ताज़ा खबर
बिज़नेस

लाल निशान से उबरा बाजार, 376 अंक की उछाल

Share

मार्केट कैप में 64 हजार करोड़ की बढ़ोतरी

समाचार प्रहरी, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार ने लाल निशान में गोता लगाने के बाद 376 अंकों की भारी उछाल दर्ज की है। बीएसई सूचकांक कारोबार की समाप्ति पर 33,605.22 अंक पर क्लोज हुआ। इसमें 376.42 अंक या 1.13 अंक की तेजी देखी गई। एनएसई पर भी निफ्टी 50 सूचकांक 100.30 अंक या 1.02 फीसदी की उछाल के साथ 9,914.00 अंक पर बंद हुआ है। मंगलवार को मार्केट कैप में 64 हजार करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
हालांकि 30 शेयरों वाले बीएसई की 15-15 कंपनियों के शेयर्स में उतार-चढ़ाव देखा गया। बीएसई में 724 कंपनियों के शेयर्स ने मुनाफा कमाया, जबकि 953 शेयर्स में गिरावट दर्ज की गई है। ए ग्रुप की 198 और बी ग्रुप की 396 कंपनियों को फायदा हुआ, जबकि ए ग्रुप की 294 और बी ग्रुप की 580 कंपनियों को घाटा उठाना पड़ा।
इस कारोबारी सप्ताह एस एंड पी बीएसई सेंसेक्स 100 सूचकांक 10,028.55 अंक पर बंद हुआ है। इसमें 87.21 अंक या 0.88 फीसदी की तेजी देखी गई है। इसी तरह, एस एंड पी बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 46.34 अंक या 0.37 फीसदी की उछाल के साथ 12,501.29 अंक पर, एस एंड पी बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 4.77 अंक या 0.04 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 11,849.62 अंक पर और एस एंड पी बीएसई 200 इंडेक्स 34.96 अंक या 0.84 फीसदी की तेजी में 4,193.18 अंक पर क्लोज हुआ है।
बता दें कि कारोबारी सप्ताह के पहले दिन बॉम्बे शेयर बाजार के मार्केट कैप में 1.18 लाख करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी। बीएसई का संवेदी सूचकांक 552 अंक लुढक कर 33228.80 अंक अंक पर बंद हुआ था। उधर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी लगभग 159 अंक गिरकर 9814 अंक पर आ गया था।

Share

Related posts

समंदर में जलता जहाज: केरल तट के पास कार्गो शिप में विस्फोट, 4 क्रू मेंबर लापता

Prem Chand

बीपीसीएल ने ओमान रिफाइनरीज की पूर्ण हिस्सेदारी हासिल की

samacharprahari

बजट से 4 दिन पहले बाजार में हाहाकार

samacharprahari

बैंक डूबने पर मिलेगा जमा बीमा योजना का लाभ

samacharprahari

बिल्डरों से ₹369 करोड़ वसूल, फिर भी ₹668 करोड़ अटके!

samacharprahari

एजीआर बकाये को लेकर सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र का स्पष्टीकरण

samacharprahari