ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

लद्दाख सीमा पर स्थिति गंभीर और नाजुक :​ ​​नरवणे ​​

Share

p
भारतीय सेना ने पूरी एलएसी पर ऊंचा​​ई वाली जगहों पर कब्जा करके अपना दबदबा बना लिया है। अब भारत की सेना डेप्सांग से लेकर दक्षिण पेंगौंग तक के इलाके में मजबूत स्थिति में है। भारतीय सेना ने अपनी रणनीति में भी बदलाव किया है जिससे भारतीय सेना सीधे एक्शन के मोड में है। चीन के साथ 4 महीने से चल रहे टकराव के बाद भारतीय सेना ने पेंगौंग में पहाड़ों की चोटियों पर कब्जा जमाकर चीन को हैरान कर दिया है।

दो दिवसीय दौरे के पहले दिन जनरल नरवणे ने उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी और 14 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह से स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद दूसरे दिन सेना प्रमुख ने दक्षिण पैंगोंग में सेना की कार्रवाइयों का जायजा लेने के लिए चुशुल का दौरा किया। उन्होंने अन्य क्षेत्रों में हवाई और जमीनी सर्वेक्षण भी किया। इसी इलाके में सेना ने थाकुंग चोटी से लेकर रेकिन ला तक लगभग 30 प्रमुख ऊंचाइयों पर कब्जा करके चीन के मुकाबले अच्छी रणनीतिक बढ़त बनाई है।

सेना प्रमुख ने इस क्षेत्र के दौरे के समय तैनात जवानों की पीठ थपथपाई और किसी भी परिस्थिति से मुकाबला करने के लिये हौसलाफजाई की। उन्होंने देखा कि पहले चीन की हरकत पर सेना जवाबी कार्रवाई करती थी लेकिन अब सेना ने खुद ही पहल करके चीनी सैनिकों के पर कतर दिए हैं। पहले सीमा पर शांति बनाए रखने के नियमों के तहत कार्रवाई होती थी लेकिन अब भारत ने ये साफ कर दिया है कि सामने वाला अगर अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा तो भारत को कार्रवाई करनी ही पड़ेगी।

 


Share

Related posts

लॉस एंजिलेस के जंगलों की आग हॉलीवुड हिल्स तक पहुंची, अफरा-तफरी का माहौल

samacharprahari

चीफ सेक्रेटरी से जुड़ी रिपोर्ट सीएम ने एलजी को भेजी

samacharprahari

पिछले वर्ष हर रोज 381 लोगों ने की खुदकुशी : NCRB

samacharprahari

बीजेपी को 2022-23 में 2120 करोड़ रुपये का चंदा

samacharprahari

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप: SIR के नाम पर विपक्षी वोट हटाने की साजिश?

samacharprahari

दशहरा रैलियों में बरपा सियासी तूफान: शिवाजी पार्क से उद्धव ने ललकारा-‘जेल में ढोकला खा रहा बिश्नोई, दम है तो लाएं फडणवीस’; नेस्को सेंटर से शिंदे का पलटवार- ‘असली वोट चोर तो UBT’

samacharprahari