ताज़ा खबर
Other

लॉस एंजिलेस के जंगलों की आग हॉलीवुड हिल्स तक पहुंची, अफरा-तफरी का माहौल

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, कैलिफोर्निया। दक्षिण कैलिफोर्निया के जंगलों में सूखा और तेज हवाओं के चलते कई जगह भयंकर आग लगी है। इसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। इसके अलावा, आग फैलने से अलग-अलग जगहों पर करीब 1000 इमारतें नष्ट हुई हैं। प्रशांत तट से लेकर पासाडेना तक हजारों दमकलकर्मी तीन अलग-अलग आग की घटनाओं पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे।

अमेरिका के लॉस एंजिलेस के जंगलों में लगी आग हॉलीवुड हिल्स तक पहुंच गई है, जिसकी वजह से डॉल्बी थिएटर, हॉलीवुड बाउल आउटडोर एम्फ़ीथिएटर और हॉलीवुड वॉक ऑफ़ फ़ेम जैसे कई प्रसिद्ध स्थानों को खाली कराया जा रहा है। आग की वजह से हॉलीवुड के आसपास की सड़कों पर अफरा-तफरी है। लोग अपने चेहरे को ढंकने के लिए स्वेटशर्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे वे सांस ले सकें।

पैसिफिक पैलिसेड्स में लगी आग से 5000 एकड़ जमीन जली

वहीं, लॉस एंजेल्स के पैसिफिक पैलिसेड्स में भी आग लगी है, जिससे 5,000 एकड़ से भी ज्यादा जमीन जल गई है और हजारों लोगों को आग से सुरक्षित निकाला गया है।

2227 एकड़ भूमि में फैली ईटन आग

कैलिफोर्निया के अल्टाडेना में लगी ईटन आग ने 2,227 एकड़ जमीन को जला दिया है। अभी तक आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। इस बीच, हर्स्ट में भी आग भड़क गई और कैलिफोर्निया के सैन फर्नांडो के उत्तर-पूर्व में फैल गई, जिससे कम से कम 500 एकड़ क्षेत्र जल गया।

 


Share

Related posts

लॉकडाउन में 14.5 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री: बिल्डर को किसने दिया रास्ता, प्रशासन ने क्यों बंद रखीं आंखें?

samacharprahari

41 साल बाद हॉकी में भारत ने जीता ‘पदक’

samacharprahari

4 घंटे का सीजफायर और फिर शुरू हुआ इजरायल फायर

samacharprahari

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अनिल देशमुख की जमानत याचिका का विरोध किया

samacharprahari

तीन दिन में निवेशकों को 5.82 लाख करोड़ रुपये की चपत

samacharprahari

पेंशनर्स को सरकार ने दिया झटका, नहीं बढ़ेगी पेंशन

samacharprahari