ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनिया

रेल हादसे पर ताइवान के मंत्री ने ली जिम्मेदारी

Share

प्रहरी संवाददाता। ताइवान के परिवहन मंत्री ने रविवार को कहा कि वह भीषण ट्रेन दुर्घटना के लिए अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने इसके लिए अपने इस्तीफे की की पेशकश की। ताइवान में शुक्रवार को एक ट्रेन हादसे में 51 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 146 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।
बता दें, शुक्रवार को लगभग 500 लोगों से भरी एक एक्सप्रेस ट्रेन सुरंग के अंदर अचानक आए एक ट्रक से टकरा गई थी। इस भीषण टक्कर से ट्रेन पटरी से उतरकर पलट गई थी। दुर्घटना हुलिएन काउंटी में के दकिंगसुई टनल में हुई। बताया जा रहा है कि जहां पर यह हादसा हुआ वह एक निर्माण स्थल था। इसके बाद ताइवानी अभियोजकों ने निर्माण स्थल के मैनेजर की गिरफ्तारी वारंट की मांग की है। उनका मानना है कि इतना बड़ा ट्रेन हादसा उसी के ट्रक की वजह से हुआ, जो ट्रेन के सामने अचानक आ गया था। सात दशक में यह ताइवान की सबसे भयंकर रेल दुर्घटना मानी जा रही है।


Share

Related posts

सरकार ने दिए संकेत- एलएसी को लेकर बंद कमरे में हो सकती है विपक्षी नेताओं के साथ बातचीत

samacharprahari

धूमधाम से आईपीओ लानेवाली कई दिग्गज कंपनियों ने डुबाई लुटिया

samacharprahari

खराब हवा में सांस ले रही विश्व की 99 प्रतिशत आबादी

Prem Chand

Lok Sabha Election 2024 : पहली बार गांधी फैमिली ने कांग्रेस को नहीं दिया वोट, जानिए कारण

Prem Chand

रिलायंस ने केडी-डी6 क्षेत्र की दो-तिहाई नई गैस खुद खरीदी

samacharprahari

भारतीय सेना ने किया QRSAM मिसाइल का छठा सफल परीक्षण

samacharprahari