ताज़ा खबर
Otherराज्य

रेलवे पटरी पर महिला बेहोश मिली, दुष्कर्म की आशंका

Share

मुंबई। नवी मुंबई में वाशी रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर 25 वर्षीय महिला अचेत अवस्था में मिली। पुलिस को संदेह है कि महिला से बलात्कार करने के बाद अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या की कोशिश की। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में धारा 376 (दुष्कर्म) भी जोड़ा गया। इस मामले में फिलहाल चिकित्सकीय रिपोर्ट का इंतजार है।

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि लोकल ट्रेन के मोटरमैन ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के पुल के पास एक महिला को अचेत अवस्था में देखा था। महिला के शरीर पर जख्म के निशान थे। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जांच के दौरान महिला के टिटवाला की निवासी होने की बात पता चली। वह पवई में काम करती है। सप्ताह में एक बार ही वह अपने घर जाती थी। वह पिछले रविवार को घर आई थी। उसने अगले दो दिनों तक अपने परिजनों से संपर्क नहीं किया। मंगलवार को वह पटरी पर अचेत अवस्था में मिली।


Share

Related posts

किरीट के परिवार ने किया 100 करोड़ का ‘टॉयलेट घोटाला: राउत

Prem Chand

हम लोगों को जोड़ते हैं, भाजपा बांटती है : राहुल गांधी

Prem Chand

मुंबई तट के पास जहाज में लगी आग

samacharprahari

‘हर लेवल पर बेईमानी’: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी के जन्म प्रमाणपत्र सिस्टम पर कड़ी टिप्पणी

Prem Chand

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट से पकड़े गए तीन संदिग्ध

Amit Kumar

नरेश गोयल की 538 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त

Prem Chand