ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

मुंबई तट के पास जहाज में लगी आग

Share

एक जख्मी, तीन नौसैनिक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
मुंबई। मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर अरब सागर में शनिवार को एक ऑफशोर सप्लाई जहाज, ग्रेटशिप रोहिणी में आग लग गई। इस हादसे में चालक दल का एक सदस्य घायल हो गया। वहीं, आग लगने से कम से कम तीन नौसैनिक लापता हो गए। सूचना पर इंडियन कोस्ट गार्ड के जहाज और विमान आग बुझाने के लिए तैनात किए गए हैं।
भारतीय तटरक्षक के प्रवक्ता के अनुसार, शनिवार सुबह ग्रेटशिप रोहिणी में उस समय विस्फोट हुआ, जब वह ओएनजीसी के बॉम्बे हाई एनक्यू प्लेटफॉर्म के करीब पहुंचा था। सूचना मिलने पर, आईसीजी ने एक अपतटीय गश्ती पोत समर्थ को स्थान पर भेज दिया और एक आईसीजी डोर्नियर विमान ने आपात स्थिति के हवाई मूल्यांकन के लिए उड़ान भरी। आईसीजी जहाज शनिवार दोपहर करीब 13.30 बजे आग से घिरे स्थान के आसपास के क्षेत्र में पहुंच गया, जबकि एक अन्य जहाज एमवी अल्बाट्रॉस -5 ने ग्रेटशिप रोहिणी को एनक्यूओ ओएनजीसी प्लेटफॉर्म रिग से सुरक्षित दूरी पर खींच लिया।


Share

Related posts

14 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से हुई मौत

Prem Chand

बीजेपी के ‘डिजिटल सुशासन’ के मुखौटे में ₹2,000 करोड़ का लैंड स्कैंडल

samacharprahari

दोस्त के तिलक में गए थे बिहार, बदमाशों ने किया अगवा और मांगी 15 लाख की रंगदारी

samacharprahari

Remembering Stephen Hawking: Books and quotes from the scientist that prove his genius

Admin

पीएमसी बैंक को नहीं मिली राहत, बढ़ी पाबंदी

samacharprahari

जस्टिस यूयू ललित होंगे देश के नए मुख्य न्यायाधीश

samacharprahari