ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

यूपी का जेई बच्चों के उत्पीड़न मामले में अरेस्ट

Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग में कार्यरत एक जूनियर इंजिनियर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। कथित तौर पर यह जेई बच्चों का पिछले 10 वर्षों से यौन उत्पीड़न कर रहा था। आरोपी इस घिनौने कृत्य के वीडियो बनाने के बाद इन तस्वीरों और वीडियो को पॉर्न साइट्स को बेच देता था।
सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि इस घिनौने कृत्य के आरोपी ने लगभग 50 बच्चों को अपना शिकार बनाया। इन बच्चों की उम्र 5 से 16 साल की थी। पीड़ित बच्चे बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर के निवासी हैं। आरोपी को बांदा से गिरफ्तार किया गया। उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई को तलाशी अभियान के दौरान आठ मोबाइल फोन, आठ लाख रुपये नकद, सेक्स टॉयज, लैपटॉप के साथ ही कई अन्य डिजिटल सबूत भी मिले हैं। आरोपी अपने घिनौने कृत्यों को छिपाने के लिए पीड़ित बच्चों को पैसा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत कई अन्य चीजें भी देता था।


Share

Related posts

बारामती विमान हादसा: चार्टर्ड प्लेन क्रैश, सभी यात्रियों की मौत की आशंका; अजित पवार के सवार होने की सूचना

samacharprahari

शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के डूबे 6.18 लाख करोड़

Amit Kumar

नौसेना में महिलाओं को अहम जिम्मेदारी, पहली बार युद्धपोत पर तैनात होंगी दो अधिकारी

samacharprahari

पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े महिला कर्मचारी को चाकू से गोदा

Prem Chand

असम में न्याय यात्रा की गाड़ी पर हमला, राहुल बोले- डरेंगे नहीं

Prem Chand

LIC IPO: सरकार ने बेची हिस्सेदारी, निवेशकों ने झेला झटका

samacharprahari