ताज़ा खबर
Other

मुंबई में सेब के कंटेनर से आयी 502 करोड़ की कोकीन जब्त

Share

मुंबई, 8 अक्तूबर । राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने नवी मुंबई की न्हावा शेवा बंदरगाह पर 502 करोड़ रुपये मूल्य की 50 किलोग्राम से अधिक ‘उच्च गुणवत्ता’ वाली कोकीन जब्त की है। इसे फलों (सेब) के एक कंटेनर में छिपाकर रखा गया था। एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि यह हाल के दिनों में समुद्री कंटेनरों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश के दौरान कोकीन बरामद होने के सबसे बड़े मामलों में से एक है। उन्होंने कहा कि कोकीन बृहस्पतिवार को जब्त की गई। डीआरआई की मुंबई जोनल यूनिट को खेप के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसे दक्षिण अफ्रीका से न्हावा शेवा बंदरगाह लाया गया था। इसके बाद कंटेनर की पहचान की गई और डीआरआई अधिकारियों की उपस्थिति में उसे खोला गया, जिसमें हरे सेब के बक्से के अंदर बड़ी संख्या में, उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन से बनी ईंट रखी मिलीं। प्रत्येक का वजन लगभग एक किलो था। ऐसी 50 ईंटें बरामद हुईं, जिनका वजन 50.23 किलो था। इनकी कीमत 502 करोड़ रुपये आंकी गई है।


Share

Related posts

‘घर के गहने’ बेचने के आरोप गलत, विनिवेश की स्पष्ट नीति बनाई हैः सीतारमण

samacharprahari

अमेरिका ने चीनी टेलीकॉम कंपनी पर बैन लगाया

samacharprahari

गोंडा एसिड अटैक: आरोपी की मां बोली- घर से उठाकर पुलिस ने मारी गोली

samacharprahari

रक्षा मंत्री को नायडू का सुझाव : चीन मुद्दे पर प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाएं

samacharprahari

आईबीबीआई आंकड़ों से बड़ा खुलासा: दिवालिया समाधान प्रक्रिया बनी अडानी समूह के विस्तार का जरिया

samacharprahari

बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत, WTC पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उथल-पुथल

Prem Chand