ताज़ा खबर
PoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

ECI ने शिवसेना का चुनाव चिह्न तीर-धनुष किया सील

Share

मुंबई, 8 अक्टूबर 2022। शिवसेना की लड़ाई चुनाव आयोग में पहुंचने के बाद दोनों गुटों को जोरदार झटका लगा है। चुनाव चिह्न पर दावा ठोकने वाले दोनों गुटों को चुनाव आयोग ने तीर-धनुष के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

शिवसेना के दो गुटों की लड़ाई में पार्टी का सिंबल फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने शिवसेना पर कब्जे और सिंबल को लेकर दोनों गुटों के झगड़े को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

चुनाव आयोग के अगले आदेश तक शिवसेना का सिंबल तीर-धनुष सील रहेगा और इसका इस्तेमाल न तो शिंदे गुट कर पाएगा न ही उद्धव ठाकरे गुट इसको यूज करेगा। महाराष्ट्र में शिवसेना के दो गुटों के बीच बीते चार महीने से लड़ाई चल रही है। दोनों गुट, खुद को असली शिवसेना होने का दावा कर रहे हैं।


Share

Related posts

डॉक्टर के घर पर सशस्त्र डकैती मामला सुलझा

samacharprahari

अखिलेश यादव बोले- बीजेपी शासन में लोग देश छोड़कर जाने को मजबूर

samacharprahari

नशे की खेती करने वाले चार गिरफ्तार

Prem Chand

दिल्ली पुलिस उपनिरीक्षक के घर पर छापा, कैश 1.12 करोड़ बरामद

Vinay

जातीय जनगणना नहीं होने पर जनगणना का होगा बहिष्कारः लालू

Vinay

अमरमणि त्रिपाठी की फिर बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने संपत्ति कुर्क करने का दिया आदेश

samacharprahari