ताज़ा खबर
Otherताज़ा खबरभारतराज्य

गोंडा एसिड अटैक: आरोपी की मां बोली- घर से उठाकर पुलिस ने मारी गोली

Share

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा में दलित बहनों पर किए गए एसिड अटैक में नया मोड़ आया है। दरअसल, पुलिस ने मंगलवार रात को दावा किया था कि उसने आरोपी आशीष को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि आरोपी आशीष की मां ने एनकाउंटर पर ही सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि घर से उठाने के बाद आशीष के पैर पर गोली मारी गई थी।

उल्लेखनीय है कि यूपी के गोंडा में तीन दलित बहनों पर मंगलवार को एसिड फेंकने की खौफनाक वारदात सामने आई थी। तीनों नाबालिग बहनें देर रात अपने घर में सो रही थीं, उसी समय उन पर एसिड फेंका गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले की शिकायत मिलते ही आईपीसी की धारा 326-ए के तहत एफआईआर दर्ज कर ली थी।

पुलिस का कहना है कि आशीष के बाइक पर करनैलगंज हुजूरपुर रोड की तरफ जाने की सूचना मिली थी। आरोपी को मुठभेड़ के बाद अरेस्ट किया गया, जबकि आशीष की मां ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाया। उनका कहना है कि पुलिस ने आशीष को उसकी बहन के घर से उठाया था और घर से निकालने के बाद उसके पैर में गोली मार दी थी। गरीब होने के कारण हमें फंसाया जा रहा है। उसने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि पुलिस की कार्रवाई झूठी है।

गोंडा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि तीन लड़कियों पर केमिकल से अटैक किया गया था। केमिकल की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है।


Share

Related posts

शहरों में बढ़ रही है बेरोजगारों की संख्या

samacharprahari

‘…तो लाड़ली बहन जैसी कई योजनाओं पर रोक लगा देंगे’

samacharprahari

जम्मू में अगस्त 2019 के बाद से 439 आतंकवादी ढेर, 109 जवान शहीद

Prem Chand

मतदान से पहले ओडिशा की राजनीति में ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ 

samacharprahari

नेवी अधिकारी से ठगी के मामले में पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कराने वाला गिरफ्तार

Prem Chand

राहुल के फोन कॉल के बाद आरजेडी की आपात बैठक

samacharprahari