ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

जम्मू में अगस्त 2019 के बाद से 439 आतंकवादी ढेर, 109 जवान शहीद

Share

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से 500 से ज्यादा आतंकी घटनाएं

मुंबई। केंद्र सरकार ने बुधवार को संसद में कहा कि साल 2019 में संविधान का अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में 541 आतंकी घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में 439 आतंकवादी मारे गए। इस दौरान 109 सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गए। जनवरी में भी जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तयैबा और जैश-ए-मोहम्मद के 5 आंतकियों को मार गिराया गया था।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 निरस्त करने के बाद से जम्मू-कश्मीर में 541 आतंकी घटनाएं हुई हैं।

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं में 439 आतंकवादी मारे गए, जबकि 98 नागरिक भी मारे गए हैं। इस दौरान 109 जवान शहीद हुए हैं। अब तक करीब 5.3 करोड़ रुपये की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।


Share

Related posts

दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

Prem Chand

पंडित सुधाकर चव्हाण को कुमार गंधर्व राष्ट्रीय सम्मान 

samacharprahari

मुंबई से गोवा का सफर 6 घंटे में होगा तय, NHAI-PWD की देख-रेख में काम जोरों पर

Prem Chand

कोस्टल रोड के लिए टाटा गार्डन के पेड़ काटने पर रोक

Prem Chand

शनिवार को हजारों लोगों के बीच हनुमान चालीसा पढ़ेंगे राज ठाकरे

Prem Chand

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास झील से 194 मगरमच्छों को हटाया गया

samacharprahari