ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबर

नेवी अधिकारी से ठगी के मामले में पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कराने वाला गिरफ्तार

Share

दुबई में बैठा है मुख्य सरगना, साइबर पुलिस कर रही है जांच

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। साइबर क्राइम सेल ने एक नेवी अधिकारी से 84 लाख रुपये की ठगी किए जाने के मामले की जांच करते हुए आरोपी हीराराम पटेल (25) को कल्याण से गिरफ्तार कर लिया है। इसके बैंक खाते में 26 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। दुबई में बैठे जालसाजों ने हीराराम का बैंक खाता इस्तेमाल किया था, जिसके लिए उसे मोटी कमीशन दी जाती थी।

नेवी अधिकारी वेमा रेड्डी रमन्ना ने मई 2024 में अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसे शेयर बाजार में ज्यादा रिटर्न्स देने का लालच दिखाया गया था। ठगों ने शेयर में निवेश के नाम पर 84 लाख 46 हजार रुपये विभिन्न अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए थे।

नेवी अधिकारी ने जब अपना मुनाफा वापस मांगा, तब सभी बहाने बनाने लगे। इसके बाद उसने कुलाबा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करा दी। साउथ साइबर सेल के इंचार्ज नंदकुमार गोपाले को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया था।

साइबर डीसीपी दत्ता नालावड़े ने बताया कि जांच में पता चला कि हीराराम के बैंक खाते के बारे में एनसीआरपी पोर्टल पर 43 शिकायतें मिल चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने हीराराम का लोकेशन ट्रेस कर गुरुवार शाम इसे गिरफ्तार कर लिया।


Share

Related posts

ईडी ने कुटे ग्रुप की 1433 करोड़ की प्रॉपर्टी कुर्क की

Prem Chand

ईरान युद्ध की आग में झुलसा अमेरिकी हाउसिंग सेक्टर

samacharprahari

अशोक लेलैंड ने लॉन्‍च किया ‘बड़ा दोस्‍त’, एलसीवी पोर्टफोलियो का विस्तार

samacharprahari

जल और खनिज के बाद अब लिथियम पर है BJP की नजर : महबूबा

samacharprahari

हरिदास पट्टी में दबंगई: “सरकार हमारी है, पुलिस जेब में है”

samacharprahari

PM Awas Yojana Scam: प्रयागराज में ₹1,080 करोड़ का फर्जीवाड़ा, 9000 लोगों ने लिया लाभ

samacharprahari