ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

मुंबई में 4 हजार युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

Share

✍️ प्रहरी संवाददाता मुंबई | विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेता  अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मुंबई के षण्मुखानंद सभागार में युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में करीब 4,000 युवक-युवतियों ने भाग लिया।

सम्मेलन में बजरंग दल के केंद्रीय सह-संयोजक विवेक कुलकर्णी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और भगवद्गीता के संदर्भ से युवाओं को ‘युवा शक्ति, हिंदू संस्कृति और राष्ट्र निर्माण’ की त्रिसूत्री अपनाने का आह्वान किया। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने अशोक सिंघल के संघर्षपूर्ण जीवन और समाज के उपेक्षित वर्गों को साथ लेकर चलने के उनके प्रयासों को याद किया।

महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद सरस्वती ने युवाओं से भारतीय संस्कृति के संवाहक बनने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने हिंदू संस्कृति के संवर्धन और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

 


Share

Related posts

आर्थिक तंगी के बीच महाराष्ट्र सरकार 50 लाख महिलाओं को ‘मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना’ से बाहर करने की योजना बना रही है: रिपोर्ट

Prem Chand

Nagpur News: विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में बड़ा धमाका, 9 मजदूरों की मौत

samacharprahari

उत्तर प्रदेश की जेलों में देश के सबसे ज़्यादा विचाराधीन कैदी

samacharprahari

विख्यात संतूर वादक शिवकुमार शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Prem Chand

देपसांग में नया मोर्चा खोलने की तैयारी में चीन

samacharprahari

शिवसेना के 53 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी

samacharprahari