ताज़ा खबर
Image default
खेलताज़ा खबरदुनिया

टेनिस स्पर्धा के बाद एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव

Share

बेलग्राद। नोवाक जोकोविच ने हाल ही में सर्बिया और क्रोएशिया में आयोजित प्रदर्शनी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उनकी रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन स्पर्धा में हिस्सा लेनेवाले एक और टेनिस खिलाड़ी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। विक्टर ट्रॉइकी ने मंगलवार को कहा कि वह और उनकी गर्भवती पत्नी दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उनसे पहले तीन बार के ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

बता दें कि सर्बिया के खिलाड़ी ट्रॉइकी दो चरण की प्रतियोगिता के पहले चरण में बेलग्राद में जोकोविच के खिलाफ खेले थे। ट्रॉइकी विश्व रैंकिंग में शीर्ष 20 में शामिल रह चुके हैं। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी जोकोविच एड्रिया टूर का चेहरा थे। एड्रिया टूर प्रदर्शनी मैचों की श्रृंखला की शुरुआत सर्बिया की राजधानी में हुई और पिछले सप्ताहांत क्रोएशिया के जदर में मैचों का आयोजन हुआ। फाइनल के रद्द होने के बाद वह क्रोएशिया से चले गए थे और बेलग्राद में उनका परीक्षण हुआ।


Share

Related posts

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए सरकार ने एफडीआई का फैसला किया: गोयल

samacharprahari

मोस्ट करप्ट देशों में भारत का प्रदर्शन खराब!

samacharprahari

टैक्स के बोझ से परिवारों की स्थिति खराब: रेटिंग एजेंसी

samacharprahari

नौ लाख रुपये बचाने के लिए डिपो प्रबंधक बस की छत पर बैठे रहे

samacharprahari

363 सांसदों-विधायकों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

samacharprahari

गर्ल्स स्टूडेंट और महिला स्टाफ का यौन शोषण!

samacharprahari