Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

घुसपैठ की कोशिश नाकाम, कैप्टन समेत 4 जवान शहीद, 3 आतंकवादी भी ढेर

Share

श्रीनगर। भारतीय सेना ने रविवार को पाकिस्तानी साजिश को नाकाम कर दिया। सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया। हालांकि, इस ऑपरेशन में चार जवान कुर्बान हो गए। इनमें आर्मी के एक कैप्टन समेत दो जवान और बीएसएफ के एक कॉन्स्टेबल शामिल हैं।
रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर माछिल सेक्टर (उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में) के निकट गश्ती दल ने 7-8 नवंबर की रात करीब एक बजे कुछ अज्ञात लोगों को संदिग्ध गतिविधियां करते देखा। सेना के गश्ती दल ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को रोका, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

तलाशी अभियान जारी
कर्नल कालिया ने कहा कि गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारा गया। इसी दौरान, बीएसएफ के एक कॉन्स्टेबल सुदीप सरकार आतंकियों के शिकार हो गए। ऑपरेशन के दौरान सेना के एक कैप्टन समेत दो अन्य जवान भी शहीद हो गए। इस तरह सेना ने इस ऑपरेशन में अपने चार जवान खो दिए। मुठभेड़ स्थल से एक AK राइफल और दो थैले बरामद हुए हैं। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

पाकिस्तानी सेना ने कठुआ में की गोलीबारी
इधर, पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में सीमा से लगे कठुआ जिले में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार रात करीब 9.05 बजे हीरानगर सेक्टर की करोल कृष्णा, मनयारी और सतपाल सीमा चौकियों पर गोलीबारी शुरू हुई, जो तड़के 5.05 मिनट तक जारी रही। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने इसका माकूल जवाब दिया।


Share

Related posts

पत्रकारों पर छापेमारी दुर्भाग्यपूर्ण-पीसीआई

Prem Chand

आयुष मंत्रालय ने पतंजलि की कोरोना दवा पर लगाई रोक

samacharprahari

जजों की भारी कमी से सुस्त पड़ी न्याय की रफ्तार: जिला अदालतों में 23% तो हाई कोर्टों में एक-तिहाई पद खाली

samacharprahari

Leave a Comment