ताज़ा खबर
OtherTop 10टेकताज़ा खबरभारतराज्य

मुंबई में युद्धपोत रणवीर पर ब्लास्ट

Share

3 नेवी जवान शहीद, कई घायल
मुंबई। इंडियन नेवी डॉकयार्ड पर मंगलवार को युद्धपोत आईएनएस रणवीर के इंटरनल कम्पार्टमेंट में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में जहाज पर तैनात 3 नेवी जवान शहीद हो गए और कई जवान घायल हो गए हैं। हालांकि ब्लास्ट के तत्काल बाद जहाज के चालक दल ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आग को काबू कर लिया गया। युद्धपोत को बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
इंडियन नेवी की ओर से बताया गया कि आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसेना कमान से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था। जल्द ही वह बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। ब्लास्ट के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। इसकी जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी तैनात किए जाने के आदेश दिए गए हैं।


Share

Related posts

खेतों में मिला सोने से भरा कलश, मची लूट

Girish Chandra

भारत का हवाई हमला: पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’

samacharprahari

एयरफोर्स कॉलोनी में चीफ इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

samacharprahari

विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस को लगेगा झटका, बीजेपी ने खेल दिया दांव

Prem Chand

पंडित सुधाकर चव्हाण को कुमार गंधर्व राष्ट्रीय सम्मान 

samacharprahari

दामाद ने अपनी सास को उतारा मौत के घाट

Prem Chand