ताज़ा खबर
Other

मुंबई के पूर्व मेयर विश्वास महादेश्वर सहित चार गिरफ्तार

Share

मुंबई, 25 अप्रैल 2022 । भाजपा नेता किरीट सोमैया पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों का गिरफ्तार किया। इसमें शिवसेना नेता और पूर्व सिटी मेयर विश्वनाथ महादेश्वर भी शामिल हैं। शनिवार को वह जब सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा से मिलने खार पुलिस स्टेशन गए थे, लौटते वक्त उनकी गाड़ी पर हमला हो गया था।

सोमैया की अगुआई वाला प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों से मिलने पहुंचा था। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और गृह सचिव अजय भल्ला से भी नेताओं ने मुलाकात की थी। इसके बाद ये गिरफ्तारियां हुई हैं। मुलाकात के बाद किरीट सोमैया ने ट्वीट कर कहा था कि नित्यानंद राय ने भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि वह जरूरी कदम उठाएंगे और सत्ता का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

सोमैया ने आरोप लगाया था कि लगभग 100 शिवसैनिकों ने उनके वाहन पर हमला किया और पत्थरबाजी की। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पटेल ने पुष्टि की थी कि उनके वाहन पर वास्तव में पत्थरबाजी हुई है। उन्होंने कहा था कि मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।


Share

Related posts

देवेंद्र, ड्रग माफिया से कैसे अनजान रह सकते हैं: राउत

samacharprahari

100 करोड़ कमानेवाले लोगों की संख्या घटीः सरकार

samacharprahari

आईसीआईसीआई ने इंश्योरेंस बिजनेस की 1.5 फीसदी हिस्सेदारी बेची

samacharprahari

तिब्बत में 7.1 तीव्रता का भूकंप, 53 लोगों की मौत, 62 घायल

samacharprahari

किराना और मेडिकल दुकानों पर भी मिलेगा पैन कार्ड

samacharprahari

पावर ग्रिड फेल को लेकर न हो सियासतः सत्ता पक्ष

samacharprahari