मुंबई के पूर्व मेयर और उद्धव गुट के नेता दलवी गिरफ्तार

ताज़ा खबर
PoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबर

एक सभी में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर गंदे कमेंट का आरोप

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। मुंबई के पूर्व मेयर और उद्धव गुट के नेता दत्ता दलवी गिरफ्तार किए गए हैं। उन पर एक सभा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है।

मुंबई के पूर्व मेयर दलवी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, दलवी की गिरफ्तारी सीएम शिंदे के समर्थकों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की गई है। दलवी पर एक सभा में सीएम शिंदे पर कमेंट करने का आरोप है।

दत्ता दलवी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए), 153 (बी), 153 (ए) (1) सी, 294, 504, 505 (1) (सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट में शामिल दलवी वर्ष 2005 से वर्ष 2007 तक बृहन्मुंबई महानगर पालिका के मेयर रहे थे। इससे पहले, उन्होंने लगातार तीन बार बीएमसी में नगरसेवक के रूप में कार्य किया है।

भांडुप पुलिस के मुताबिक, पुलिस स्टेशन के पास उद्धव ठाकरे गुट की ओर से एक बैठक आयोजित की गई थी और उस बैठक में दलवी ने सीएम शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इसके बाद शिंदे गुट के लोगों द्वारा दलवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।


Share

Related posts

कोरोना काल में सर्टिफिकेट, कमाई का नया अवसर

Prem Chand

लापरवाह ‘महायुति’ सरकार पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार- न्याय प्रक्रिया का बुरा हाल!

Prem Chand

बजट में’ लाडली बहना’ का वादा पूरा करने को तैयार नहीं ‘दादा’

Prem Chand

परमबीर सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी

Aditya Kumar

कांग्रेस के ‘संकटमोचक’ के 15 ठिकानों पर सीबीआई का छापा, 50 लाख रुपये बरामद

samacharprahari

लखनऊ: पीजीआई में बेड नहीं मिला, पूर्व सांसद के बेटे की मौत

samacharprahari