ताज़ा खबर
OtherTop 10टेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

मिनिमम बैलेंस न रखने पर पीएनबी ने वसूले 170 करोड़ रुपये

Share

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने पिछले वर्ष 2020-21 के दौरान बैंक खातों में न्यूनतम राशि (मिनिमम बैलेंस) नहीं रखने वाले ग्राहकों से शुल्क के रूप में 170 करोड़ रुपये वसूले हैं। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी पर बैंक ने यह सूचना दी है।

वित्त वर्ष 2019-20 में पंजाब नेशनल बैंक ने इस शुल्क के जरिये 286.24 करोड़ रुपये की राशि वसूली थी। बैंक किसी वित्त वर्ष में इस तरह का शुल्क तिमाही आधार पर लगाता है।

बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक ने तिमाही औसत शेष (क्यूएबी) शुल्क के रूप में 35.46 करोड़ रुपये वसूले। यह शुल्क बचत और चालू दोनों खातों पर लगाया गया। हालांकि दूसरी तिमाही में कोई शुल्क नहीं लगाया। तीसरी और चौथी तिमाही में बैंक ने इस प्रकार के शुल्क के रूप में क्रमश: 48.11 करोड़ रुपये और 86.11 करोड़ रुपये वसूले।

मध्य प्रदेश के सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने आरटीआई के तहत बैंक से इस बारे में जानकारी मांगी थी। बैंक ने बीते वित्त वर्ष में एटीएम शुल्क में रूप में 74.28 करोड़ रुपये जुटाए जबकि 2019-20 में बैंक ने इस शुल्क से 114.08 करोड़ रुपये की राशि जुटाई थी। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सरकार के निर्देश के बाद बैंक ने एटीएम शुल्क की छूट दी थी। बैंक ने यह भी बताया कि 30 जून 2021 तक उसके 4,27,59,597 खाते निष्क्रिय थे। वहीं 13,37,48,857 खाते सक्रिय थे।


Share

Related posts

चार अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स के कैप्सूल से 200 दिन बाद पृथ्वी पर लौटे

Prem Chand

आज रात से उत्तर प्रदेश में 55 घंटे का लॉकडाउन, रोडवेज बसें भी नहीं चलेंगी

Prem Chand

ईडी ने इंडिया बुल्स हाउसिंग पर छापा मारा 

Prem Chand

कतर में 8 भारतीयों की मौत की सजा के खिलाफ भारत ने दाखिल की अपील

samacharprahari

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष के वकील की हार्ट अटैक से मौत

Girish Chandra

EVM से BJP को मिल रहे एक्स्ट्रा वोट- सुप्रीम कोर्ट ने EC से आरोपों की जांच करने को कहा

Prem Chand