ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10राज्य

महाराष्ट्र में बारिश का कहर, सरकार लापता: संजय राऊत

Share

मुंबई। शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि महाराष्ट्र में बारिश का कहर है। भारी बरसात और भूस्खलन से अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, कई लोग बारिश के पानी में बह गए हैं, लेकिन राज्य में सरकार का पता नहीं है। सरकार की लापरवाही से बाढ़ प्रभावित लोगों को कोई मदद नहीं मिल पा रही है।

राऊत ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि अब तक का इतिहास रहा है कि राज्यपाल खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जायजा लेने जाते थे। लेकिन महाराष्ट्र के राज्यपाल का भी पिछले दो सप्ताह से कहीं पता नहीं चल पा रहा है।

राऊत ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अपात्र विधायकों से संबंधित मामला अदालत में लंबित है, लेकिन राज्यपाल ने असंवैधानिक तरीके से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को शपथ दिलाकर गैरकानूनी सरकार का गठन कराया है। उपमुख्यमंत्री पद की कोई संवैधानिक मान्यता नहीं है।


Share

Related posts

भारतीय नागरिक ने यूएससीआईएस के खिलाफ केस दर्ज कराया

samacharprahari

रिलायंस रिटेल के विदेशी पार्टनर ने दो साल में छोड़ दिया साथ !

samacharprahari

एजीआर बकाये को लेकर सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र का स्पष्टीकरण

samacharprahari

पांच साल में ‘माननीयों’ की रेल यात्रा पर 62 करोड़ रुपये का खर्च

samacharprahari

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी सोनिया गांधी अगले 6 महीने में चुना जाएगा नया प्रमुख: सूत्र

samacharprahari

साउथ कोरिया प्लेन क्रैश में 120 की मौत

samacharprahari