ताज़ा खबर
Other

महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के लिए 200 से अधिक लाइसेंस जारी

Share

मुंबई, 7 मई 2022 । महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद के मद्देनजर मीरा-भयंदर वसई-विरार पुलिस ने अपने कमिश्नरी क्षेत्र के तहत धार्मिक स्थलों के वास्ते लाउडस्पीकर के लिए 200 से अधिक लाइसेंस जारी किये हैं. महाराष्ट्र के एमबीवीवी कमिश्नरेट (आयुक्तालय) के दायरे में ठाणे से लेकर पालघर जिले तक का क्षेत्र आता है. ठाणे में मीरा-भयंदर है, तो पालघर में वसई-विरार स्थित है. एमबीवीवी के न्यायिक क्षेत्र में कुल 999 धार्मिक स्थल हैं.

एक अधिकारी ने बताया कि 722 मंदिरों में से 22 को लाइसेंस दिये गये हैं जबकि 75 मस्जिदों में से 64 को लाइसेंस जारी किये गये हैं. उन्होंने बताया कि 202 में से 132 मदरसों को लाउडस्पीकर की अनुमति दी गई है. उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर पुलिस ने धार्मिक स्थलों को 218 लाइसेंस जारी किये हैं. अधिकारी ने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 149 (संज्ञेय अपराध रोकथाम) के तहत 105 लोगों को नोटिस जारी किये गये हैं.


Share

Related posts

पेपर लीक मामला: एक अधिकारी को पुलिस रिमांड में भेजा गया

Amit Kumar

पश्चिम रेलवे ने 124 टिकट दलालों को अरेस्ट किया

Prem Chand

एमेज़ॉन के ‘आई हैव स्पेस’ से जुड़े 3000 पार्टनर

samacharprahari

एक दिन में साढ़े 28 हजार कोरोना के नये मामले, अब तक साढ़े आठ लाख मामले दर्ज

Prem Chand

मुंडे का इस्तीफा केवल दिखावा, मामला शांत होने पर फिर मंत्री बनेंगे: शिवसेना (यूबीटी) 

Prem Chand

पार्टी का नाम और सिंबल जब्त करना ‘अन्याय’ः ठाकरे गुट

samacharprahari