ताज़ा खबर
Other

मणप्पुरम फाइनेंस को झटका, RBI ने ठोका 17.6 लाख रुपये का जुर्माना

Share

नई दिल्ली, 18 अप्रैल 2022 । मणप्पुरम फाइनेंस को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने कुछ नियमों का पालन नहीं करने के लिए कंपनी पर 17.6 लाख रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया है. केंद्रीय बैंक ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह उल्लंघन प्रीपेड पेमेंट्स इंस्ट्रूमेंट्स यानी पीपीआई और नो योर कस्टमर यानी केवाईसी से जुड़े नियमों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है.

आरबीआई ने कहा, “पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007 के सेक्शन 30 के तहत आरबीआई को मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यह जुर्माना लगाया गया है. यह कार्रवाई रेगुलेटरी कंप्लायंस में कमियों पर आधारित है और इसका इरादा कंपनी के ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर राय रखना नहीं है.”


Share

Related posts

चीन के हेनान प्रांत में बच्चों के स्कूल में लगी आग से 13 लोगों की मौत

samacharprahari

नए मालिक ने बंद की एयर इंडिया में फ्री हवाई यात्रा की सुविधा

samacharprahari

बीजेपी की अकूत दौलत के सामने सभी पार्टी ‘कंगाल’

samacharprahari

102 करोड़ कैश को लेकर कांग्रेस-बीजेपी में ठनी

samacharprahari

महाराष्ट्र के विधायकों को मिलेंगे 4 करोड़, विकास निधि में बढ़ोतरी

samacharprahari

क्रिप्टो धोखाधड़ी केसः पूर्व आईपीएस अधिकारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Prem Chand