ताज़ा खबर
Otherएजुकेशन

चीन के हेनान प्रांत में बच्चों के स्कूल में लगी आग से 13 लोगों की मौत

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, शंघाई। मध्य चीन के हेनान प्रांत स्थित एक स्कूल की डोरमेट्री में लगी आग से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है। वह खतरे से बाहर है, हालत फ़िलहाल स्थिर बताई जा रही है।

चीन के सरकारी समाचार संस्थान शिन्हुआ ने बताया कि शुक्रवार रात हेनान प्रांत के एक गांव स्थित छोटे बच्चों के एक स्कूल में यह घटना हुई। अंग्रेज़ी दैनिक ‘चाइना डेली’ के अनुसार, निजी संस्था द्वारा संचालित यह स्कूल नर्सरी और प्राइमरी कक्षा के बच्चों के लिए है।

फिलहाल इस स्कूल के मैनेजर को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
आधिकारिक माध्यमों से अभी तक इस इस अग्निकांड में मारे गए लोगों की पहचान उजागर नहीं हो पाई है, और न ही आग लगने के कारणों का पता लग पाया है।

शिन्हुआ के अनुसार, अग्निशमन दल को सूचना दिए जाने के एक घंटे के भीतर ही आग बुझा दी गई। बीते 26 नवंबर को भी शांक्सी प्रांत के लुलियांग शहर के एक दफ़्तर में लगी आग में 26 लोग मारे गए थे।


Share

Related posts

बिल्डरों से ₹369 करोड़ वसूल, फिर भी ₹668 करोड़ अटके!

samacharprahari

पीएनबी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 मनाया

samacharprahari

ऑलवेज ऑन’ नौकरी के दबाव में पिस रही आधी आबादी, हर दूसरा कॉर्पोरेट कर्मचारी तनावग्रस्त

samacharprahari

‘बुलडोजर नीति’ छोड़कर जंगली जानवरों से निपटने की रणनीति बनाए सरकार : मायावती

Prem Chand

गढ़चिरौली में नक्सलियों का पुलिस पर हमला

Prem Chand

धर्म-धर्म आपस में बडे शत्रु हैं, इंसानियत के लिए जगह नहीं

Amit Kumar