ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

‘बुलडोजर नीति’ छोड़कर जंगली जानवरों से निपटने की रणनीति बनाए सरकार : मायावती

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार को सलाह दी कि वह ‘बुलडोजर राजनीति’ छोड़कर जंगली जानवरों से निपटने की रणनीति बनाए।
मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ‘यूपी के कुछ जिलों में जंगली जानवर बच्चों, बुजुर्गों, नौजवानों आदि पर हमला कर रहे है। उसे रोकने के लिए सरकार जरूरी कदम उठाए। मजदूर और गरीब लोग जंगली जानवरों के हमलों के डर की वजह से अपने पशुओं के चारे का प्रबंध और मजदूरी भी नहीं कर पा रहे हैं। उनके लिए उचित व्यवस्था की जाए।’

मायावती ने समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘सरकार को जंगली जानवरों से निपटने की भी रणनीति बनानी चाहिए। इस समय सरकार और एसपी को बुलडोजर की राजनीति करने के बजाय यह मामला अदालत पर छोड़ देना चाहिए, जहां न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।’


Share

Related posts

नवी मुंबई में पिस्तौल समेत तीन गिरफ्तार

samacharprahari

सैय्यद सिकंदर अली को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Prem Chand

ट्रंप के टैरिफ से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत की GDP को 2035 तक 140 अरब डॉलर का बूस्ट!

samacharprahari

भारतीय नौसेना की महिला एयर क्रू ने रचा इतिहास

samacharprahari

‘नोट छापने की मशीन’ नहीं होने चाहिए अस्पतालः सुप्रीम कोर्ट

Prem Chand

लोन मोरिटोरियम पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार

samacharprahari