Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10राज्य

मणिपुर में फिर शुरू हुई हिंसा, पांच आम नागरिकों और तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

Share

 

डिजिटल न्यूज डेस्क, इंफाल। मणिपुर में हिंसा का ताज़ा दौर फिर से शुरू हो गया है। गुरुवार रात हुई हिंसा में पांच आम नागरिक और सेना के तीन जवान मारे गए हैं। बुधवार को भी टेंग्नौपाल में ‘हथियारबंद चरमपंथियो’ के हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और छह लोग घायल हो गए थे। दो दिन की हिंसा में सात लोगों की मौत हो गई है।

बता दें कि बीते आठ महीने से राज्य में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले साल मई से मणिपुर में बहुसंख्यक मैतेई समुदाय और आदिवासी कुकी-ज़ो समुदाय के बीच जातीय हिंसा जारी है। पिछले आठ महीनों में कम से कम 200 लोगों की जान गई है और 50,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन किए गए।

गुरुवार को मणिपुर पुलिस ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा- “18 जनवरी को विष्णुपुर ज़िले के निंगथौखोंग खा खुनो में अज्ञात सशस्त्र बदमाशों ने चार आम नागरिकों की हत्या की। मामले की जांच जारी है और अपराधियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।” इस ट्वीट के थोड़ी देर बाद ही मणिपुर पुलिस ने बताया कि एक और नागरिक की हत्या हो गई है।

इससे पहले 17 जनवरी की देर रात मणिपुर पुलिस ने बताया था कि चरमपंथियों ने योजना के तहत सुरक्षाबलों पर हमला किया, जिसमें मणिपुर राइफ़ल्स के एक जवान, मणिपुर पुलिस के आईआरबी फ़ोर्स के एक जवान और भारतीय रिज़र्व बटालियन के एक जवान सहित कुल तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।


Share

Related posts

पांच शातिर चोरों से सवा एक करोड़ के गहने और नकदी बरामद

Prem Chand

107 देशों की सूची में 94वें पायदान पर पहुंचा भारत

samacharprahari

Agra Gang Rape: स्पा सेंटर बंद हुआ तो होम स्टे में कराने लगे देह व्यापार

samacharprahari

Leave a Comment