ताज़ा खबर
OtherTop 10ऑटोताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

‘भारत में पेट्रोल ब्रिटेन-जर्मनी से सस्ता, पड़ोसी देशों से महंगा’

Share

बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के हवाले से आम जनता को समझाने का खेला

मुंबई। देश में जब महंगाई और बेरोजगारी की बात आती है, तो सरकार के पक्ष में कई एजेंसियों और कॉर्पोरेट जगत को खड़ा कर दिया जाता है। आम जनता को यह समझाने की कोशिश की जाती है कि दुनिया के बाकी के देशों में हालत भारत से भी बदतर है। इसी कड़ी में लोगों को अब यह समझाया जा रहा है कि हांगकांग, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे देशों की तुलना में भारत में पेट्रोल अभी भी बहुत सस्ता है। हकीकत यह है कि चीन, ब्राजील, जापान, अमेरिका, रूस, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे कई पड़ोसी देशों की तुलना में भारत का पेट्रोल काफी महंगा है। पड़ोसी देशों में पेट्रोल काफी सस्ता मिल रहा है।

बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) की एक रिसर्च रिपोर्ट से पता चलता है कि भारत में पेट्रोलियम ईंधन की कीमत काफी कम है। डरने की बात नहीं है। दुनिया के देशों की प्रति व्यक्ति आय की तुलना में पेट्रोल की कीमतों को आधार बनाकर यह रिपोर्ट तैयार की गई है। इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर लोगों को समझाया जा रहा है।

इस रिपोर्ट में दुनिया के 106 देशों के आंकड़ों को शामिल किया गया है। दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में पेट्रोल की कीमतें भारत से ज्यादा हैं। महंगे पेट्रोल की कीमत वाली सूची में भारत 42वें स्थान पर काबिज है। भारत में पेट्रोल की कीमत 1.35 डॉलर प्रति लीटर है, तो वहीं बांग्लादेश में पेट्रोल की कीमत 1.05 डॉलर प्रति लीटर, पाकिस्तान में 77 सेंट प्रति लीटर और श्रीलंका में 67 सेंट प्रति लीटर है। अधिकांश देशों में पेट्रोल की औसत कीमत 1.22 डॉलर प्रति लीटर है।


Share

Related posts

मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर ‘पॉड होटल’, मिलेगी जापान-सिंगापुर जैसी सुविधा

Aditya Kumar

SC: मुख्तार अंसारी से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, सुरक्षा उपाय जारी रखे यूपी सरकार

samacharprahari

गुजरात में 500 डॉक्टरों ने एक साथ ली बीजेपी की सदस्यता

Prem Chand

महाराष्ट्र के पालघर जिले में भूकंप का झटका

samacharprahari

ईडी ने नीरव की 253 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त की

samacharprahari

चुनाव चिन्ह को लेकर शिंदे गुट ने की तत्काल सुनवाई की मांग

samacharprahari