ताज़ा खबर
Other

‘भारत के स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त नहीं, चीन को देंगे मुंहतोड़ जवाब’-राजनाथ सिंह

Share

लेह/श्रीनगर । लेह के दौरे पर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के जवानों को संबोधित करते हुए चीन को स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत की एक इंच जमीन को दुनिया की कोई ताकत छू नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि अगर भारत के स्वाभिमान पर चोट करने की कोशिश हुई तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बातचीत में जो कुछ अब तक की प्रगति है, वो पॉजिटिव है। मामला हल होना चाहिए। लेकिन कहां तक हल होगा, अभी इस संबंध में मैं कोई गारंटी नहीं दे सकता हूं।  

राजनाथ ने आगे कहा, ‘हम अशांति नहीं चाहते हम शांति चाहते हैं। हमारा चरित्र रहा है कि हमने किसी भी देश के स्वाभिमान पर चोट मारने की कभी कोशिश नहीं की है।   

अपने संबोधन में सेना की तारीफ करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना के ऊपर हमें नाज है। मैं जवानों के बीच आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। हमारे जवानों ने शहादत दी है। इसका गम 130 करोड़ भारतवासियों को भी है। भारत का नेतृत्व सशक्त है। हमें पीएम नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है। वो सही फैसला लेने वाले प्रधानमंत्री हैं।


Share

Related posts

सरकार कहती है- लोग खुल कर खर्च कर रहे हैं, शहरों में प्रति व्यक्ति का मासिक खर्च 7000 रुपये है

samacharprahari

लखनऊ में सपा दफ़्तर के बाहर चला बुलडोज़र

Girish Chandra

एक महीने में 11 भूकंप, अब लेह में धरती डोली

Prem Chand

सरकारी ठेके से शराब पीकर सात लोगों की मौत

Prem Chand

मां-बाप ने 20 हजार में नवजात बच्ची को बेचा

Prem Chand

आज तड़के उल्का से टकराएगा नासा का स्पेसक्राफ्ट

samacharprahari