ताज़ा खबर
Otherराज्य

बरेली में मास्क को लेकर चली गोली

Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली में स्टेशन रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सुरक्षा गार्ड ने एक ग्राहक को गोली मार दी। ग्राहक ने मास्क नहीं लगाया था, जिसके कारण गार्ड ने एंट्री नहीं दी थी। जब ग्राहक मास्क लगाकर पहुंचा तो गार्ड ने कहा कि पासबुक में एंट्री लंच के बाद होगी। इस बात को लेकर दोनों में तीखी बहस हो गई और गार्ड ने गोली मार दी। गोली चलने से बैंक में हड़कंप मच गया। दरअसल, सिविल लाइंस में रहने वाले रेल कर्मी राजेश का इसी बैंक में खाता है। शुक्रवार को दोपहर राजेश बैंक पहुंचा था। बैंक में तैनात गार्ड केशव प्रसाद ने उन्हें बिना मास्क के बैंक के अंदर घुसने से मना कर दिया था। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।


Share

Related posts

एडटेक कंपनी ने 600 कर्मचारियों को निकाला

Prem Chand

22 साल बाद वोट से तय होगा कांग्रेस का अध्यक्ष

samacharprahari

प्रदेश के मठाधीश मुख्यमंत्री से कोई उम्मीद करना बेकार: अखिलेश

Prem Chand

महाराष्ट्र ‘विकसित भारत-2047’ की ओर अग्रसर, 2030 तक 52% हरित ऊर्जा: फडणवीस

samacharprahari

आज तड़के उल्का से टकराएगा नासा का स्पेसक्राफ्ट

samacharprahari

नारायण व नीतेश राणे को दिशा सालियन मामले में नोटिस 

Prem Chand