ताज़ा खबर
Other

बच्ची को किडनैप कर बेचने वाला गिरफ्तार

Share

महोबा (यूपी), 20 नवंबर 2024। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में घर के बाहर से अगवा की गई 5 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने महोबा रेलवे स्टेशन पर बचा लिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर बच्ची को दिल्ली ले जाकर “बेचने” की योजना बना रहा था. मामले में पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि बच्ची हवेली दरवाजा इलाके में अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी वह मंगलवार शाम करीब 5 बजे लापता हो गई. बच्ची की तलाश के लिए आठ पुलिस टीमें लगाई गई थीं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए थे. वहीं, फुटेज के आधार पर बच्ची को रात में रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली ट्रेन से बरामद कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. डीएसपी ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है. मामले में जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


Share

Related posts

RTI के दायरे में प्राइवेट स्कूल, देनी होगी मांगी गई जानकारी – हाईकोर्ट

Prem Chand

पेगासस जासूसी मामलाः जांच कमेटी को सुप्रीम कोर्ट ने दिया और वक्‍त

Prem Chand

संपादकीय | तरक्की के तमगे के पीछे छिपा बचपन

samacharprahari

एयरफोर्स कॉलोनी में चीफ इंजीनियर की गोली मारकर हत्या

samacharprahari

हिंदुओं में अल्पसंख्यक होने की मानसिकता : फ्रांसीसी पत्रकार

Prem Chand

बीकेसी कोविड सेंटर घोटाले की जांच लोकायुक्त से कराएं : भाजपा

samacharprahari